Grand launch completed : रेडक्रास भवन फतेहपुर का भव्य लोकार्पण सम्पन्न ?
Grand launch completed : रेडक्रास भवन फतेहपुर का भव्य लोकार्पण सम्पन्न
Grand launch completed : रेडक्रास भवन फतेहपुर का भव्य लोकार्पण सम्पन्न ?
आज दिनांक 09/04/2026 दोपहर 2 बजे रेडक्रास भवन फ़तेहपुर का लोकार्पण मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री/सभापति इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश माननीय श्री बृजेश पाठक जी द्वारा फीता काटकर किया गया।भवन को बड़ी भव्यता के साथ सजाया गया था।कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि सूर्य प्रताप शाही कृषि मंत्री, माननीया साध्वी निरंजन ज्योति अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग,अमरनाथ मिश्र उपसभापति,रामानंद कटियार महासचिव,अरुण सिंह कोषाध्यक्ष इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट उपस्थित के रूप में अन्नू श्रीवास्तव बीजेपी जिलाध्यक्ष, अभय प्रताप सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष,श्रीमती कृष्णा पासवान विधायक खागा,जय कुमार सिंह जैकी विधायक बिंदकी,राजेंद्र पटेल विधायक जहानाबाद,विकास गुप्ता विधायक अयाह शाह,करण सिंह पटेल पूर्व विधायक बिंदकी,विक्रम सिंह पूर्व विधायक सदर तथा गणमान्य अतिथियों में रविंद्र सिंह जिलाधिकारी,अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक, पवन कुमार मीना मुख्य विकास अधिकारी,डॉ राजेश मौर्य प्राचार्य मेडिकल कॉलेज,डॉ इश्तियाक अहमद मुख्य चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि,अतिविशिष्ट अतिथि,विशिष्ट अतिथियों,गणमान्य अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित व भारतमाता एवं रेडक्रास के संस्थापक हेनरी डुनेन्ट के चित्रों में माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।ततपश्चात कार्यकारिणी व आजीवन सदस्यों द्वारा मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण किया गया।चेयरमैन डॉ अनुराग द्वारा सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह व शाल भेंटकर सम्मानित किया गया साथ ही मुख्य अतिथि को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया।महर्षि विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।फिर डॉ अनुराग द्वारा रेडक्रास सोसाइटी द्वारा किए गए सभी सेवाकार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया तथा अपने सभी आजीवन व कार्यकारिणी सदस्यों का रेडक्रास भवन बनाने में व प्रशासन के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया।मुख्य अतिथि ने कहा रेडक्रास सेवा की संस्था है इसमें हम सभी को इस भाव से जुड़ना चाहिए जैसे हम गंगा स्नान में जाते समय जो चावल मां गंगा में इस भाव से अर्पित करते हैं कि ये भी मछलियों के काम आए।
Grand launch completed : रेडक्रास भवन फतेहपुर का भव्य लोकार्पण सम्पन्न ?
मुख्य अतिथि के आने से पूर्व प्रातः 10 बजे से सम्मान कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ अनुराग द्वारा रेडक्रास गीत सुनाया गया जिसे सभी सदस्यों द्वारा दोहराया गया फिर रेडक्रास भवन बनाने में सहयोग करने वाले 150 व रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली 20 संस्थाओं को प्रतीक चिन्ह,शाल भेंटकर व महर्षि विद्या मंदिर के 10 बच्चों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि द्वारा डॉ श्याम बिहारी,भवन शिल्पी शिवकरन सिंह,पेंटर महेश,बिजली मैकेनिक विकास व कार्यक्रम संचालक अनुराग मिश्र को सम्मानित किया गया।साथ ही सदस्यों को आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन अनुराग मिश्र द्वारा किया गया।अंत मे राष्ट्रगान के बाद सभी ने स्वरूचिभोज का आनंद लिया।इस अवसर पर उप चेयरमैन डॉ रज़िया सुल्ताना,कोषाध्यक्ष पंकज कुमार अवस्थी,सचिव अजीत सिंह,कार्यकारिणी सदस्य स्मिता सिंह,मोहन ज्योति,डॉ विवेक श्रीवास्तव,दिलीप कुमार श्रीवास्तव,संजय सिन्हा सहित प्रमुख सहयोगी महेंद्र शुक्ल,नमो नारायण गुप्ता,संजय कुमार श्रीवास्तव,उमेश कुमार श्रीवास्तव,अभिनव श्रीवास्तव,प्रेमचंद्र मौर्य,चैतन्य कुमार,हिमांशु श्रीवास्तव,शरद श्रीवास्तव,सुरेश चंद्र,रामप्रकाश मौर्य,आर के शुक्ल,सुरेश कुमार सहित तमाम गणमान्य नागरिक व सैकड़ों आजीवन सदस्य उपस्थित रहे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना (प्रदेश प्रभारी) (मंडल प्रभारी) (जिला ब्यूरो प्रमुख) (जिला संवाददाता) (जिला क्राइम रिपोर्टर) (जिला मीडिया प्रभारी जिला) (विज्ञापन प्रतिनिधि) (तहसील ब्यूरो) (प्रमुख तहसील संवाददाता