Damage to crops : राजस्थान मौसम अपडेट : चूरू में पारा 43 डिग्री पार, गर्मी और बारिश के बीच फसलों को नुकसान ?

Damage to crops : राजस्थान मौसम अपडेट : चूरू में पारा 43 डिग्री पार, गर्मी और बारिश के बीच फसलों को नुकसान

Damage to crops : राजस्थान मौसम अपडेट : चूरू में पारा 43 डिग्री पार, गर्मी और बारिश के बीच फसलों को नुकसान
Damage to crops : राजस्थान मौसम अपडेट : चूरू में पारा 43 डिग्री पार, गर्मी और बारिश के बीच फसलों को नुकसान

जयपुर। राजस्थान में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहाँ पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हुई है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। बीते 24 घंटों के दौरान चूरू 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले हफ्ते तक तापमान में 3 से 4 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लू का प्रकोप बढ़ेगा। पिछले 24 घंटों में हनुमानगढ़ और चूरू के राजगढ़ क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद तेज आंधी के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटी पड़ी फसलों के साथ-साथ मंडियों में खुले में रखा अनाज भी भीग गया, जिससे काफी नुकसान की आशंका है। हालांकि, चूरू मुख्यालय पर आसमान साफ रहने से धूप काफी तेज रही।

Damage to crops : राजस्थान मौसम अपडेट : चूरू में पारा 43 डिग्री पार, गर्मी और बारिश के बीच फसलों को नुकसान
Damage to crops : राजस्थान मौसम अपडेट : चूरू में पारा 43 डिग्री पार, गर्मी और बारिश के बीच फसलों को नुकसान

गर्मी के तेवरों की बात करें तो चूरू के बाद उदयपुर में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भीलवाड़ा में 39.2 डिग्री, अजमेर में 39.1 डिग्री और नागौर में 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। बाड़मेर, जैसलमेर और पाली जैसे शहरों में तापमान में आंशिक गिरावट जरूर हुई है, लेकिन जयपुर, भरतपुर और टोंक जैसे जिलों में दिन भर बादल छाए रहने के बावजूद गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। आने वाले दिनों में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे तेज धूप खिलेगी। तापमान में क्रमिक वृद्धि होने के कारण अगले सप्ताह तक पारा 45 डिग्री के करीब पहुँच सकता है। प्रशासन ने किसानों को कटी हुई फसल सुरक्षित स्थानों पर रखने और आमजन को दोपहर के समय गर्मी से बचने की सलाह दी है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Program Concluded : हापुड़ में पोषण पखवाड़ा के तहत गोदभराई, अन्नप्राशन, किट वितरण और वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

Program Concluded : हापुड़ में पोषण पखवाड़ा के तहत गोदभराई, अन्नप्राशन, किट वितरण और वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न ?

Program Concluded : हापुड़ में पोषण पखवाड़ा के तहत गोदभराई, अन्नप्राशन, किट वितरण और वृक्षारोपण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *