Why Double Standards : घरेलू गैस को लेकर शहरी क्षेत्र की अपेक्षा देहात क्षेत्र के साथ दोहरा मापदंड क्यों

क्षेत्रीय गैस उपभोक्ताओं ने समस्या गिनाकर उठाए सवाल
तल्हेडी बुजुर्ग- विदेशी देशों के बीच हुए युद्ध के कारण भारत में घरेलू गैस बहुत बड़ी समस्या बनकर उभरीं है। जबकि क्षेत्रीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का मानना है कि भारत में घरेलू गैस की कोई किल्लत नहीं है। लेकिन सुबह 5 बजे से ही गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी लंबी कतारें लग जाती है उसके बाद भी उन्हें गैस सिलेंडर के बिना ही खाली हाथ लोटना पड़ रहा है। देहात क्षेत्र के गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि मोबाइल पर गैस बुकिंग करने के बावजूद भी उपभोक्ताओं को गैस लेने के लिए एजेंसी के चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ रहा हैं जो सभी के लिए चिंता का विषय है।
🔵घरेलू गैस को लेकर क्षेत्र के लोगों की पीड़ा को साझा करें तो तल्हेडी बुजुर्ग निवासी व गैस उपभोक्ता रणवीर सिंह पुत्र काटू राम का कहना है कि गैस सिलेंडर एजेंसी पर लेने के लिए जाते हैं तो एजेंसी संचालकों द्वारा यह कहकर वापिस कर दिए जाते हैं कि आपको 45 दिन के बाद दूसरा सिलेंडर मिलेगा जबकि गैस सिलेंडर 30 दिन में खाली हो जाता है।
🔵 गैस की किल्लत से जूझ रहे गांव सरसीना निवासी वेदपाल त्यागी ने भी सरकार के इस नियम पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अधिकांश ग्रामीण लोग घरेलू गैस पर निर्भर है लेकिन घंटों लाईन में लगकर भी गैस सिलेंडर मिलना दुर्लभ हो गया है।

इसलिए केंद्र सरकार को देहात क्षेत्र में भी 25 दिन में घरेलू गैस आपूर्ति उपलब्ध करानी चाहिए।
🔵 तल्हेडी व्यापार मंडल अध्यक्ष मास्टर सईद अहमद त्यागी ने सरकार के दोहरे मापदंड पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र को 25 दिन में और देहात क्षेत्र को 45 दिन में घरेलू गैस मिलना देहात क्षेत्र के लोगों के साथ छल जैसा है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के लोगों को गैस पाइपलाइन का फायदा मिल रहा है उसके बावजूद भी उन्हें 25 दिन में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हो रहा है जबकि सभी के लिए एक समान नियम होना चाहिए।
🔵 क्षेत्र के गांव गगदासपुर निवासी व भाकियू वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने भी सरकार के दोहरे फेसले पर खेद प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि देश में सभी नियमों का मापदंड समान होना चाहिए। केन्द्र सरकार को देहात क्षेत्र के लिए भी घरेलू गैस के लिए 25 दिन के मानक तय करने चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को समान रूप से अधिकार प्राप्त हो सकें।
🔵 उधर तल्हेडी इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी मैनेजर प्रदीप कुमार का कहना है कि घरेलू गैस की आपूर्ति के मानक केन्द्र सरकार द्वारा तय किए गए हैं। इसलिए सरकार के निर्देशानुसार ही देहात क्षेत्र में 45 दिन में गैस आपूर्ति नियमबद्ध तरीके से कराईं जा रही है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता