National Film Awards : आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म विक्की डोनर ने पूरे किए 14 साल, मिला था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ?

National Film Awards : आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म विक्की डोनर ने पूरे किए 14 साल, मिला था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

National Film Awards : आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म विक्की डोनर ने पूरे किए 14 साल, मिला था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
National Film Awards : आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म विक्की डोनर ने पूरे किए 14 साल, मिला था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

मुंबई। निर्देशक शूजित सरकार ने सिनेमा में कई यादगार फिल्में दी हैं और ज्यादातर वे अपनी एक्सपेरिमेंटल फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच खास पहचान रखते हैं। इन्हीं में से एक 2012 में रिलीज फिल्म विक्की डोनर है, जिसने हास्य और मनोरंजन के साथ दर्शकों को एक गहरा सामाजिक संदेश भी दिया था। सोमवार को फिल्म ने रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम के जरिए यादें ताजा कीं। उन्होंने स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म की एक क्लिप शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, “फिल्म विक्की डोनर के रिलीज के 14 साल पूरे।” यह फिल्म आयुष्मान और यामी गौतम के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि यह फिल्म दोनों की डेब्यू फिल्म थी। दोनों ने विक्की डोनर के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित मनोरंजक और हल्की-फुल्की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की थी।

National Film Awards : आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म विक्की डोनर ने पूरे किए 14 साल, मिला था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
National Film Awards : आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म विक्की डोनर ने पूरे किए 14 साल, मिला था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

इस फिल्म ने ‘सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था।
फिल्म को इतना पसंद किया गया था कि इसे साल 18 अप्रैल 2025 में फिर से सिनेमाघरों में री-रिलीज किया गया था।
हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म स्पर्म डोनेशन जैसे सामाजिक टैबू विषयों पर आधारित थी। शूजित सरकार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अन्नू कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने भारत में स्पर्म डोनेशन के बारे में एक खुली चर्चा शुरू की और इसे एक मुख्यधारा के विषय के रूप में स्थापित करने में मदद की।
यह फिल्म दिल्ली के एक पंजाबी लड़के विक्की अरोड़ा (आयुष्मान खुराना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक डॉक्टर (अन्नू कपूर) के कहने पर स्पर्म डोनर बन जाता है। कहानी तब मोड़ लेती है जब उसे एक बंगाली लड़की (यामी गौतम) से प्यार हो जाता है और उसके अतीत का खुलासा होता है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

First full budget : तमिलनाडु: टीवीके सरकार 5 अगस्त को पेश करेगी अपना पहला पूर्ण बजट

First full budget : तमिलनाडु: टीवीके सरकार 5 अगस्त को पेश करेगी अपना पहला पूर्ण बजट ?

First full budget : तमिलनाडु: टीवीके सरकार 5 अगस्त को पेश करेगी अपना पहला पूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *