Two changes in the team : आईपीएल 2026: एलएसजी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, टीम में 2 बदलाव

लखनऊ।
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। एलएसजी की निगाहें लगातार हार के क्रम को तोड़ने पर होंगी। एलएसजी इस मैच में 2 बदलावों के साथ उतरी है। टॉस जीतने के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। आप जानते ही हैं कि हम इन्हीं परिस्थितियों में खेल रहे हैं और अभी भी इन्हें समझने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ मुकाबले काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं और एक खिलाड़ी के तौर पर हम इससे निपटने के तरीके ढूंढ रहे हैं। हमने टीम में दो बदलाव किए हैं। एम सिद्धार्थ की जगह दिग्वेश राठी इस मैच में खेल रहे हैं। अवेश खान के स्थान पर मयंक यादव आए हैं।” दूसरी ओर, टॉस गंवाने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, “मैंने असल में अपने खिलाड़ियों से कहा था कि मैं टॉस हारना चाहता हूं। मुझे खुशी है कि हम टॉस हार गए।

मुझे लगता है कि
हमने काफी अच्छी बैटिंग की है, बीच में हमसे कुछ गलतियां हुईं। संदेश यह है कि हमें 40 ओवर तक अच्छा क्रिकेट खेलना है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।”
एलएसजी 6 में से 4 मुकाबले गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है। इस टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच गंवाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध मुकाबले जीते। इसके बाद उसे गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के विरुद्ध लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा और नंद्रे बर्गर।
लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन: मिशेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी और मयंक यादव।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता