Daylight Robbery : फिरोजाबाद : दो लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, फाइनेंस कर्मियों से की थी दिनदहाड़े लूट

फिरोजाबाद।
टूंडला में दो दिन पूर्व दिन दहाड़े फाइनेंसस कर्मियों से लूट करने वाले लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में इनामी दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि कुलदीप और निखिल उर्फ कान्हा उर्फ गुलडोरी आगरा को पुराना बाईपास रोड हमीरपुर बंबे के रास्ते पर थाना क्षेत्र टूंडला से पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध तमंचा 315 बोर, 4 खोखा कारतूस 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस 315 बोर, लूटे गये 95,880 रुपये और घटना के प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि 22 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे कोटा फाइनेंस के दो कर्मचारी अरमान और अरविंद निवासी आगरा मोटरसाइकिल से वैशालीपुरम कॉलोनी टूंडला ऑफिस से कुछ पैसे लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। इसी समय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्प्लेंडर बाइक से पीछे से झपट्टा मारकर बैग लेकर भाग गए। पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के सफल अनावरण के लिए
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे द्वारा 4 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। विवेचना के क्रम में फाइनेंस कर्मी अरविन्द आगरा को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई। अरविंद ने स्वीकार किया कि लूट की घटना 3 साथियों के साथ मिलकर की है। इसके बाद कुलदीप व निखिल उर्फ कान्हा पर 25-25 हजार रुपयों का इनाम घोषित किया गया था।
इसी कड़ी में 23 अप्रैल की देर रात सूचना मिली कि थाना टूंडला क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना में वांछित कुलदीप व निखिलपुराना बाईपास रोड हमीरपुर बंबे के रास्ते पर पैसे बंटवारे को लेकर इकट्ठा होने वाले हैं। सूचना पर थाना टूंडला पुलिस व सर्विलांस / एसओजी टीम द्वारा बाईपास रोड हमीरपुर बंबा रास्ते पर पहुंचे तो पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख 2 संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस पर फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गयी, जिसमें कुलदीप और निखिल घायल हो गए। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता