Police Commissioner : वाराणसी: पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी ?

Police Commissioner : वाराणसी: पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी

Police Commissioner : वाराणसी: पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी
Police Commissioner : वाराणसी: पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी

वाराणसी ।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र बनारस आ रहे हैं। पीएम के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बनारस के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 28 और 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री का बनारस में दौरा है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि मंगलवार को बीएल ग्राउंड में लगभग 40 हजार महिलाओं की नारी वंदन रैली होने वाली है। उन्होंने कहा कि ये रैली महिलाओं की है; इसमें महिलाएं ही भाग लेंगी, इसलिए सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महिला पुलिसकर्मियों को सौंपी गई है।
  • उन्होंने बताया कि सभा स्थल पर लगभग 1500 महिला पुलिसकर्मी तैनात की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पूरे सभा स्थल को सीसीटीवी से कवर किया गया है और एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए गए हैं। अत्याधुनिक असलहों से लैस क्यूआरटी टीम और एटीएस की भी टीमों की तैनाती की गई है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सभा स्थल पर बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा पीएम मोदी का जो रूट है, उस पर भी बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। स्वागत स्थल पर भी अलग से ड्यूटियां लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि पूरे रूट पर लगभग 2000 पुलिसकर्मी तैनाती की जा रही है।
Police Commissioner : वाराणसी: पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी
Police Commissioner : वाराणसी: पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी

पुलिस कमिश्नर ने आगे कहा कि

  • आम जनता को परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए प्लानिंग की गई है। डायवर्जन के माध्यम से लोगों को अन्य रूट से गंतव्य तक पहुंचने की व्यवस्था की गई है।
    पीएम मोदी के वाराणसी आगमन पर माहौल उत्साह से सराबोर हो गया है। महिलाओं में जबरदस्त खुशी देखने को मिल रही है। महिलाओं ने बताया कि वे भव्य स्वागत करेंगी, शंखनाद करेंगी, पुष्प वर्षा करेंगी और आरती उतारकर उनका अभिनंदन करेंगी।
    बता दें कि पीएम मोदी 28 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेंगे,
  • जहां वे लगभग 6,350 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी सभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी 29 अप्रैल को सुबह लगभग 8:30 बजे वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद वह हरदोई के लिए रवाना होंगे और लगभग 11:30 बजे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को भी संबोधित करेंगे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता 

Check Also

Meeting held : हापुड़ में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बैंक अधिकारियों संग समीक्षा बैठक आयोजित

Meeting held : हापुड़ में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बैंक अधिकारियों संग समीक्षा बैठक आयोजित ?

Meeting held : हापुड़ में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बैंक अधिकारियों संग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *