Elderly woman distressed : फतेहपुर पुलिस पर आरोप, वांछित छोड़ पीड़ित पक्ष पर दबाव, बुजुर्ग महिला परेशान

फतेहपुर
पुलिस की गजब कार्यशैली जमीनी विवाद के वांछित लोगों को गिरफ्तार न करके, जांच के नाम पर वादी मुकदमा के एक बेटे को रात से बैठाया कलयुगी बेटों के अत्याचार के बाद अब पुलिस पीड़ित पक्ष को दबाव हेतु किया नया खेल चलने-फिरने में असहज बुजुर्ग बेवा को नही मिल पा रहा न्याय
फतेहपुर। जनपद में एक बुजुर्ग बेवा न्याय व सुरक्षा को लेकर पुलिस की सुस्ती से परेशान हो कर दर-दर न्याय की गुहार लगाने को विवश है। आरोप है कि संपत्ति के लालच में कलयुगी बेटों द्वारा अपनी ही 80 वर्षीय बुजुर्ग बेवा माँ को प्रताड़ित किया गया और धोखे से जमीन हड़पने की साजिश रची गई। फिर भी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही न कर हीला हवाली कि रही है जिससे आरोपियों के हौसले दिनों-दिन बुलंद होते जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में जमीन हड़पने के इस गंभीर मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है। हालांकि 80 वर्षीय जैनब बेगम की शिकायत पर धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए जमीन हड़पने जैसे संगीन आरोपों में उसके अपने ही बेईमान बेटों-बहुओं व उनके दो अन्य साथियों पर मुकदमा तो दर्ज हो गया, लेकिन पुलिस कार्रवाई अब तक कागजों से आगे नहीं बढ़ सकी है। पीडिता द्वारा बताया गया कि 29 मार्च को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में 8 नामजद आरोपियों जिनमें बुजुर्ग बेवा के अपने ही बेटे-बहुएं व दो अन्य शामिल हैं के खिलाफ प्राथमिकी तो दर्ज हुई पर तीन सप्ताह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी नही की। जिससे वो मनबढ़ होकर उसे व उसकी देखभाल कर रहे उसके छोटे बेटे इमरान व बेटियों को धमकी दिला रहे हैं। पीड़िता का यह भी आरोप है कि बेटों द्वारा कूटरचित दस्तावेजों द्वारा उसे डरा धमका कर 16 मार्च को फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराया गया था और विरोध करने पर उसे घर में कैद तक कर दिया गया तथा उसका गला दबा कर अपशब्द कहे गए थे। पुलिस हस्तक्षेप के बाद उसे किसी तरह छुड़ाया गया, और छोटे बेटे इमरान की सुपुर्दगी में दे दिया गया जो उसकी भली प्रकार से देख भाल कर रहा है। बुजुर्ग पीड़िता का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार समझौते के लिए धमका कर दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं, समझौता न करने पर उसे और उसके बेटे इमरान को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं।

पीड़िता के अनुसार,
पहले भी जब उसे उसके भाई के घर से जबरन उठाकर बेटों द्वारा ले जाया गया था, और फर्जी दस्तावेजों द्वारा बैनामा करवा लिया गया था तब भी उसके भाई द्वारा शिकायत कर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था पर इसके बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी। जिससे यह मामला घटित हुआ और वह परेशान है। पीड़िता का आरोप है कि यदि पहले ही पुलिस द्वारा सख्ती दिखाई गई होती, तो आज यह स्थिति पैदा ही न होती? अब इतना सब होने के बावजूद भी फिर पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही है जबकि मुकदमा 29 मार्च को लिखा जा चुका है। इतना ही नहीं, चलने-फिरने में असमर्थ होने के बावजूद पीड़िता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगा चुकी है, एसपी के आश्वासन के बाद भी पुलिस द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। बुजुर्ग बेवा का कहना है कि उसे डर सता रहा है कि यदि पुलिस इसी तरह सुस्ती दिखाती रहेगी तो आरोपी मनबढ़ हो कर कहीं कोई घटना न कारित कर दें। उसे अपनी, छोटे बेटे इमरान, लल्लू व दोनों बेटियों व उनके परिवार की बहुत चिंता है। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और धमकी व दबाव बनाने के आरोपों की जांच की जा रही है। लेकिन सवाल यह है कि जाँच कितने दिन चलेगी और इस सुस्त कार्यशैली से पीड़िता को कब न्याय मिल सकेगा? ये तो भगवान भरोसे। कल 27 तारीख रात को वादी मुकदमा जो इमरान का बड़ा भाई लल्लू दबाव बनाने हेतु कोतवाली पुलिस बैठा रखा है। पीड़ित पक्ष से मिलने तक नहीं दिया जा रहा मामला पुछने पर गोकशी की जांच की बात बताई जा रही है। गजब की बात यह है जिसके पास हाइवे की करोड़ों की संपत्ति हो और जिसकी न शादी हुई और किसी प्रकार की विशेष जिम्मेदारी फिरभी वह गोकशी करने की जरूरत क्योंकि पिछले किसी मामले में लल्लू गोकशी में फंस चुका था जिसपर वह बेल पर ऑलरेडी है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता