Congress Leader : पीएम मोदी ने की कांग्रेस नेता अजय राय के स्वस्थ होने की कामना, अस्पताल में चल रहा इलाज

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें चक्कर आया और वे बेहोश हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजय राय के जल्द स्वस्थ होने किए कामना की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट के जरिए अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए लिखा कि अजय राय के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली है और वह उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
जानकारी के अनुसार, अजय राय ने दिन में पार्टी द्वारा आयोजित शिक्षकों और डॉक्टरों के सम्मेलन में भाग लिया था, जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने बेचैनी और दर्द की शिकायत की थी।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए।
इसके बाद उन्हें तुरंत लखनऊ के एक निजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि अजय राय को अचानक सीने में दर्द, बेचैनी और बेहोशी की शिकायत के बाद भर्ती किया गया। डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है और इलाज जारी है।
फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार निगरानी रखे हुए है, और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
शाम को अजय राय ने मीडिया से बातचीत की थी। इसमें उन्होंने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर अपनी राय रखते हुए कहा था कि हम तो शुरू से ही कहते आ रहे थे कि गैस की कीमतें बढ़ाई जाएंगी। और जैसे ही चुनाव और मतदान खत्म हुआ, आप उनकी चालाकी देख सकते हैं। सरकार ने मतदान खत्म होते ही, उन्होंने तुरंत रातों-रात कीमतें बढ़ा दीं।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता