Visible among voters : पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग : मतदाताओं में दिखा उत्साह, बोले- पहले से बेहतर हैं इंतजाम ?

Visible among voters : पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग : मतदाताओं में दिखा उत्साह, बोले- पहले से बेहतर हैं इंतजाम

Visible among voters : पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग : मतदाताओं में दिखा उत्साह, बोले- पहले से बेहतर हैं इंतजाम
Visible among voters : पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग : मतदाताओं में दिखा उत्साह, बोले- पहले से बेहतर हैं इंतजाम

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर शनिवार को पुनर्मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है और शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा। इन 15 केंद्रों में से 11 बूथ मगराहाट पश्चिम में और 4 बूथ डायमंड हार्बर में स्थित हैं। डायमंड हार्बर में पुनर्मतदान से पहले मतदाताओं में उत्साह और भरोसा देखने को मिला। एक मतदाता ने आईएएनएस से कहा, “मैं आज सुबह 6 बजे उठ गया था। यहां व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं, हमें किसी तरह का डर नहीं है। पहले भी काम अच्छा हुआ था और हमें उम्मीद है कि आगे और बेहतर होगा।”
एक अन्य मतदाता ने कहा, “पहली बार भी मतदान ठीक से हुआ था, लेकिन इस बार व्यवस्थाएं और भी बेहतर हैं। हमें यहां कोई परेशानी नहीं हो रही। ऐसा अनुभव हमने पहली बार देखा है।”

Visible among voters : पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग : मतदाताओं में दिखा उत्साह, बोले- पहले से बेहतर हैं इंतजाम
Visible among voters : पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग : मतदाताओं में दिखा उत्साह, बोले- पहले से बेहतर हैं इंतजाम

वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने बताया, “मैं पहले वोट डालूंगा और फिर काम पर जाऊंगा। यहां सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है और व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं।”
एक मतदाता ने पिछले मतदान का जिक्र करते हुए कहा, “पिछली बार मशीन में खराबी आ गई थी, इसी वजह से दोबारा वोटिंग कराई जा रही है। इस बार सुरक्षा और इंतजाम दोनों अच्छे हैं।”
बता दें कि यह पुनर्मतदान निर्वाचन आयोग के आदेश पर कराया जा रहा है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने इन मतदान केंद्रों पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने जांच के बाद इन बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला किया।
अब सभी की नजर 4 मई पर टिकी है, जब वोटों की गिनती की जाएगी और पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजे सामने आएंगे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Massive increase recorded : अप्रैल में GST कलेक्शन रिकॉर्ड स्तर पर, सरकारी खजाने में भारी बढ़ोतरी दर्ज

Massive increase recorded : अप्रैल में GST कलेक्शन रिकॉर्ड स्तर पर, सरकारी खजाने में भारी बढ़ोतरी दर्ज ?

Massive increase recorded : अप्रैल में GST कलेक्शन रिकॉर्ड स्तर पर, सरकारी खजाने में भारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *