District Presidents and City Presidents : कांग्रेस फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्ष का हुआ स्वागत ?

District Presidents and City Presidents : कांग्रेस फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्ष का हुआ स्वागत

District Presidents and City Presidents : कांग्रेस फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्ष का हुआ स्वागत
District Presidents and City Presidents : कांग्रेस फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्ष का हुआ स्वागत

हापुड़।

  • 3 मई 2026 दिन रविवार को दिल्ली रोड स्थित अर्जुन नगर में विचार विभाग की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा के प्रतिष्ठान एस . एम.अकैडमी पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां SC ST प्रकोष्ठ कांग्रेस के नवनियुक्तजिलाध्यक्ष दीपक मोघे, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राज सिंह गुर्जर और शहर अध्यक्ष अफजाल आढ़ती का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में जिला कोऑर्डिनेटर पुरुषोत्तम नागर, जिला कोऑर्डिनेटर पौरुष शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचे। फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि कांग्रेस के हर फ्रंटल संगठनों में जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के पद पर कर्मठ और सक्रिय लोगों को नियुक्त किया जा रहा है और उन्हें संगठन की जिम्मेदारी दी जा रही है।
  • उन्होंने कहा है कि अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस पार्टी आने वाले सभी चुनावों को बड़ी ही मजबूती और सक्रिय पदाधिकारियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है और इस जंगल राज को खत्म करने के लिए कांग्रेस अपनी नई रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा है कि आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सरकार द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के प्रति भी लोगों का भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा है कि सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता के साथ शोषण करने पर आमादा है।
District Presidents and City Presidents : कांग्रेस फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्ष का हुआ स्वागत
District Presidents and City Presidents : कांग्रेस फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्ष का हुआ स्वागत
लोगों के घरों के बाहर स्मार्ट मीटर लगाकर आज प्रदेश की जनता को मोटे मोटे बिजली के बिल/रिचार्ज भेजे जा रहे हैं।
  • जिससे आम जनमानस का घर चलाना दूभर हो गया हैं। विचार विभाग की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा ने भी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा हैं कि मोदी सरकार की जिद्द के आगे जनता महंगाई की मार से पिस रही हैं। 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर एक साथ 1 हजार रुपए का इज़ाफा कर मोदी सरकार ने हर ग्रहणी की कमर को तोड़ दिया हैं। आज सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती हैं। मैं पूछना चाहती हूं कि सरकार गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी इजाफा कर किस तरह से हर ग्रहणी महिला को सशक्तिकरण करने पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा हैं कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल को न पास कराकर सारा ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ कर आम जनता को गुमराह कने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा हैं कि अगर केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल को परिसीमन के आधार पर सदन में पेश करती।
  • तो बिल आसानी से पास हो जाता। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन पंडित अरविंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर वी.सी.शर्मा, SC विभाग कांग्रेस की प्रदेश सचिव रश्मि चौधरी, OBC विभाग के प्रदेश महासचिव गुलफाम कुरैशी, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मानवी सिंह, अरुण वर्मा, पीसीसी सदस्य नरेश भाटी, वाई.के.शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सरला देवी, जिला कोषाध्यक्ष सुशील शास्त्री, जिला महासचिव गौरव गर्ग, जिला महासचिव यशपाल ढीलोर, जिला महासचिव कपिल शर्मा, जिला महासचिव सुबोध शास्त्री, जिला महासचिव संजय छाबड़ा, जिला महासचिव कुसुम लता, जिला सचिव सुखपाल गौतम, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आकाश त्यागी, खुशनूद अली, अब्दुल कलाम, जस्सा सिंह, यूसुफ हवारी, मनोज कौशिक सहित कई लोग मौजूद रहे.

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Subject of Discussion : सुलतानपुर में अकाउंटेंटों की लंबी तैनाती पर सवाल, तीन-तीन ब्लॉकों का अतिरिक्त चार्ज बना चर्चा का विषय

Subject of Discussion : सुलतानपुर में अकाउंटेंटों की लंबी तैनाती पर सवाल, तीन-तीन ब्लॉकों का अतिरिक्त चार्ज बना चर्चा का विषय ?

Subject of Discussion : सुलतानपुर में अकाउंटेंटों की लंबी तैनाती पर सवाल, तीन-तीन ब्लॉकों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *