The Share’s Diary : हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया- ‘पहले ही लगा लिया था जीत का अनुमान’, शेयर की डायरी ?

The Share’s Diary : हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया- ‘पहले ही लगा लिया था जीत का अनुमान’, शेयर की डायरी

The Share's Diary : हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया- 'पहले ही लगा लिया था जीत का अनुमान', शेयर की डायरी
The Share’s Diary : हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया- ‘पहले ही लगा लिया था जीत का अनुमान’, शेयर की डायरी
गुवाहाटी । असम में इस बार हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा और एनडीए गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर सत्ता में मजबूत वापसी की है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि उन्होंने एक महीने पहले ही इस जीत का अनुमान लगा लिया था। दरअसल, सीएम सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डायरी के एक पन्ने की फोटो शेयर की है, जिसमें लिखा है कि बेस्ट 101, बेटर 90+ और वर्स्ट 88+ जैसे आंकड़े दर्ज किए थे। इसके साथ उन्होंने लिखा कि उन्होंने मतदान खत्म होने वाले दिन, यानी 9 अप्रैल को ही चुनाव के संभावित नतीजों का आकलन कर लिया था और उसे लिख भी लिया था। उन्होंने कहा कि एक महीने बाद जब असली नतीजे सामने आए, तो भाजपा ने उनके सबसे अच्छे अनुमान से भी बेहतर प्रदर्शन किया और एक सीट ज्यादा जीत ली। उन्होंने इसे लेकर खुशी जताई और कहा कि वे इस जनादेश से बेहद अभिभूत हैं। 

The Share's Diary : हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया- 'पहले ही लगा लिया था जीत का अनुमान', शेयर की डायरी
The Share’s Diary : हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया- ‘पहले ही लगा लिया था जीत का अनुमान’, शेयर की डायरी

हिमंता बिस्वा सरमा ने इस जीत को जनता का ‘ऐतिहासिक आशीर्वाद’ बताया और कहा कि यह नतीजे राज्य के लोगों के भरोसे और विकास की राजनीति को दिखाते हैं।
इससे पहले, चुनाव परिणाम आने के दिन, यानी सोमवार को भी हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर एनडीए की जीत पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने लिखा था कि असम की जनता के आशीर्वाद से एनडीए के 102 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जिसमें भाजपा ने 82 सीटें, एजीपी ने 10 सीटें और बीपीएफ ने 10 सीटें हासिल की हैं। उन्होंने सभी विजेता उम्मीदवारों को बधाई दी और कहा कि अब हम सब ‘टीम असम’ के रूप में मिलकर राज्य के विकास के लिए काम करेंगे और ‘विकसित असम’ के लक्ष्य को पूरा करेंगे।
इस जीत को भाजपा और एनडीए के लिए असम में बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है। हिमंता बिस्वा सरमा की व्यक्तिगत जीत ने भी पार्टी के मनोबल को और मजबूत किया है, जिन्होंने अपनी जालुकबारी सीट पर एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने 89,434 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर न सिर्फ अपनी सीट बरकरार रखी, बल्कि राज्य में अपनी मजबूत पकड़ भी दिखा दी।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Sensational Revelation : हापुड़ में श्मशान से खोपड़ी चोरी कांड, एकतरफा प्रेम और तंत्र-मंत्र से जुड़ा सनसनीखेज खुलासा

Sensational Revelation : हापुड़ में श्मशान से खोपड़ी चोरी कांड, एकतरफा प्रेम और तंत्र-मंत्र से जुड़ा सनसनीखेज खुलासा ?

Sensational Revelation : हापुड़ में श्मशान से खोपड़ी चोरी कांड, एकतरफा प्रेम और तंत्र-मंत्र से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *