Arrested red-handed : डीडवाना में ACB की बड़ी कार्रवाई: सहायक रजिस्ट्रार 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

डीडवाना। एसीबी, मुख्यालय के निर्देश पर ए०सी०बी० (एस०यू०) अजमेर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी पीथदान चारण सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डीडवाना-कुचामन द्वारा परिवादी को जारी नोटिस का फैसला परिवादी के पक्ष में करने की एवज में परिवादी से 1,00,000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए०सी०बी० (एस०यू०) अजमेर को एक शिकायत इस आशय की प्राप्त हुई कि परिवादी को राजस्थान सहकारी सोसायटी अधिनियम 2001 (यथा संशोधित 2016) की धारा 28(3) के अन्तर्गत जारी नोटिस एवं गबन के आरोप का नोटिस दिनांक 01.04.26 व 15.04.26 का फैसला परिवादी के पक्ष में करने की एवज में 1,00,000 रूपये की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा था।

जिस पर एसीबी, अजमेर रेंज, के उप महानिरीक्षक पुलिस नारायण टोगस के सुपरवीजन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वन्दना भाटी, भ्र०नि०ब्यूरो, एस०यू०-अजमेर के निर्देशन में नरेन्द्र सिंह राठौड निरीक्षक पुलिस, ए०सी०बी० (एस०यू०) अजमेर द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए पीथदान चारण सहायक रजिस्ट्रार,को 1,00,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक एस.परिमला के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता