- हापुड़। आज जनपद हापुड़ में संभावित लू/हीट वेव की स्थिति के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में लू से बचाव हेतु की जा रही तैयारियों, विभागीय कार्ययोजना एवं जनजागरूकता अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई।
- बैठक में समीक्षा के दौरान जिला आपदा विशेषज्ञ गजेन्द्र सिंह बघेल ने संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध करायी गयी कार्य-योजना के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए लू-प्रबंधन के संबंध में विभागवार की जाने वाली कार्यवाही पर प्रस्तुतिकरण कर क्या करें क्या न करें एवं बढ़ती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए विभागों द्वारा किये जाने वाले आवश्यक कार्यों पर चर्चा की। जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर हीट स्ट्रोक से संबंधित दवाइयों, ORS पेयजल एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।
- नगर निकायों एवं पंचायती राज विभाग को सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल, छायादार स्थान एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने तथा किसी भी तकनीकी खराबी का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग को विद्यालयों में विद्यार्थियों को लू से बचाव संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने एवं अत्यधिक तापमान की स्थिति में शासनादेशानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालयों में प्रार्थना के समय उपस्थित छात्रों को लू से होने वाली हानि के बारे में बताये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में श्रमिकों, वृद्धजनों, बच्चों एवं अन्य संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
- कृषि एवं पशुपालन विभाग को किसानों एवं पशुपालकों को आवश्यक सावधानियों के संबंध में जागरूक करने हेतु कहा गया एवं सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए हीट वेव एक्शन प्लान के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जाए। साथ ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं सूचना विभाग को सोशल मीडिया, प्रचार-प्रसार एवं अन्य माध्यमों से व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए तथा स्वास्थ्य विभाग को आपदा मित्रों से समन्वय स्थापित करते हुए जगह-जगह ओ०आर०एस० का वितरण करना एवं आपदा मित्रों को पक्षियों एवं पशुओं हेतु जन सहयोग से पीने के पानी की व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित किया गया।
- जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि अत्यधिक गर्मी के दौरान अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करें एवं यदि आवश्यक न हो तो घरों / कार्यालयों/ अस्पतालों / उंची इमारतों आदि में दिन के समय ए०सी० का प्रयोग कम से कम करें।
- बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, नगर निकायों के अधिकारी, पंचायती राज विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, नागरिक सुरक्षा कोर से मोहित शर्मा, गजवीर सिंह, नवराज, अंकित एवं आपदा मित्र आरती, प्रभजोत, नीरज, हिमानी एवं अन्य उपस्थित रहे। जिला आपदा विशेषज्ञ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हापुड
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता