Shot a Companion : सीतापुर में शराब सेल्समैन से लूट, विरोध पर बदमाशों ने साथी को मारी गोली

सीतापुर । उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में मंगलवार रात शराब की दुकान बंद कर घर लौट रहे सेल्समैन और उसके साथी को बदमाशों ने रास्ते में घेर लिया। बदमाशों ने पहले दोनों के साथ मारपीट की और फिर तमंचे के बल पर करीब साठ हजार रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके के सेमरहन गांव में स्थित देशी शराब की दुकान को बंद करके सेल्समैन दिनेश अपने साथी सुजीत के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। सुजीत पास में ही स्थित कैंटीन में काम करता है। दोनों रात करीब सवा दस बजे दुकान बंद कर निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक पड़रखा गांव के पास पहुंची, सड़क किनारे खड़े कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है कि बदमाश पहले से ही घात लगाकर खड़े थे। बाइक रुकते ही उन्होंने दोनों को धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने मारपीट करते हुए उनके पास मौजूद नकदी छीननी शुरू कर दी। जब दोनों ने विरोध किया तो बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली पीछे बैठे सुजीत के पैर को छूते हुए निकल गई। बदमाश करीब 40 से 50 हजार रुपये की नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद घायल सुजीत और दिनेश ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। घायल सुजीत की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
घटना की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी हरकत में आ गए। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह, सर्विलांस टीम और एसओजी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल जाकर घायलों से पूछताछ की। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि शराब की दुकान बंद होने के बाद सेल्समैन अपने साथी के साथ घर जा रहा था। रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें रोककर नकदी लूट ली और फायरिंग कर दी। गोली पीछे बैठे युवक के पैर को छूते हुए निकल गई। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम, एसओजी और स्थानीय पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता