Stamp Duty Evasion Allegations : खेरागढ़ में भूमाफिया गिरोह पर करोड़ों के बेनामी कारोबार, लोन घोटाले और स्टाम्प चोरी आरोप ?

Stamp Duty Evasion Allegations : खेरागढ़ में भूमाफिया गिरोह पर करोड़ों के बेनामी कारोबार, लोन घोटाले और स्टाम्प चोरी आरोप

Stamp Duty Evasion Allegations : खेरागढ़ में भूमाफिया गिरोह पर करोड़ों के बेनामी कारोबार, लोन घोटाले और स्टाम्प चोरी आरोप
Stamp Duty Evasion Allegations : खेरागढ़ में भूमाफिया गिरोह पर करोड़ों के बेनामी कारोबार, लोन घोटाले और स्टाम्प चोरी आरोप

खेरागढ़ में कथित भूमाफिया गिरोह पर गंभीर आरोप प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई शिकायत में करोड़ों के बेनामी जमीनी कारोबार, बैंक लोन घोटाले और स्टाम्प चोरी की जांच की मांग

लखनऊ। आगरा जनपद के खेरागढ़ क्षेत्र में कथित भूमाफिया और संगठित गिरोह के खिलाफ एक गंभीर शिकायत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची है। शिकायतकर्ता अमरेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया है कि खेरागढ़ निवासी अनिल कुमार गर्ग उर्फ “अन्नी डीलर” वर्षों से सुनियोजित तरीके से जमीन खरीद-फरोख्त, बैंक ऋण अनियमितताओं और बेनामी संपत्तियों के जरिए करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार चला रहा है।

शिकायत में दावा किया गया है कि आरोपी ने अपने परिजनों और सहयोगियों के साथ मिलकर एक संगठित नेटवर्क तैयार किया, जिसके माध्यम से गरीब किसानों और मजदूरों को ट्रैक्टर ऋण दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं की गईं। आरोप है कि किसानों की जमीनों पर जरूरत से अधिक ऋण स्वीकृत कराकर भारी धनराशि अर्जित की गई और बाद में उसी धन से जमीनों की खरीद-फरोख्त का कारोबार फैलाया गया।

करोड़ों की संपत्तियों और बेनामी कारोबार का आरोप
प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया गया है कि अनिल कुमार गर्ग और उसके परिवार के नाम पर खेरागढ़, आगरा, दिल्ली और वृंदावन सहित कई स्थानों पर आलीशान मकान, फ्लैट, शोरूम, गार्डन, कोल्ड स्टोरेज, पेट्रोल पंप मार्केट और अन्य व्यावसायिक संपत्तियां मौजूद हैं।

Stamp Duty Evasion Allegations : खेरागढ़ में भूमाफिया गिरोह पर करोड़ों के बेनामी कारोबार, लोन घोटाले और स्टाम्प चोरी आरोप
Stamp Duty Evasion Allegations : खेरागढ़ में भूमाफिया गिरोह पर करोड़ों के बेनामी कारोबार, लोन घोटाले और स्टाम्प चोरी आरोप

शिकायतकर्ता का दावा है कि इनमें से कई संपत्तियां बेनामी हैं और उनकी आय का विवरण आयकर अभिलेखों में स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि वर्ष 2017 से 2025 के बीच 132 संपत्तियों के खरीद-फरोख्त में 13 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ, जिसमें करोड़ों रुपये के स्टाम्प शुल्क और कर चोरी की आशंका जताई गई है।

ट्रैक्टर लोन और बैंकिंग अनियमितताओं का भी आरोप
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर फाइनेंस के नाम पर एक ही ट्रैक्टर पर दो अलग-अलग बैंकों से ऋण स्वीकृत कराए गए। आरोप है कि बाद में ऋण माफी योजनाओं का लाभ उठाकर बैंकिंग प्रणाली को नुकसान पहुंचाया गया, जबकि वास्तविक लाभार्थियों को इसकी जानकारी तक नहीं हुई। इसके अलावा शिकायत में यह भी कहा गया है कि राजस्थान और मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर ट्रैक्टरों की बिक्री और वित्तीय लेनदेन में भी अनियमितताएं की गईं।

पूरे मामले की जांच और कार्यवाही की मांग
करोड़ों के बेनामी जमीनी कारोबार, बैंक लोन घोटाले, स्टाम्प चोरी, एवं वित्तीय लेनदेन में की गयी अनियमितताओं और बेनामी संपत्तियों के जरिए करोड़ों रुपये के अवैध कारोबार की जांच कराई जाएं और दोषियों के खिलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Swami Madhusudan Maharaj : गौडीय सम्प्रदाय के षट गोस्वामियों में सर्वप्रमुख थे श्रीपाद रूप गोस्वामी महाराज : स्वामी मधुसूदन महाराज

Swami Madhusudan Maharaj : गौडीय सम्प्रदाय के षट गोस्वामियों में सर्वप्रमुख थे श्रीपाद रूप गोस्वामी महाराज स्वामी मधुसूदन महाराज ?

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी) वृन्दावन।सेवाकुंज गली स्थित श्रीकृष्ण बलराम मन्दिर में श्रावण मास के उपलक्ष्य में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *