SEBI Chief : AI-आधारित साइबर सुरक्षा खतरे बाजार की विश्वसनीयता के लिए बड़ा जोखिम: सेबी प्रमुख

उन्होंने कहा, “हाल के समय में एआई टूल्स को लेकर ज्यादातर चिंताएं साइबर सुरक्षा से जुड़ी हैं। जैसा कि आप जानते हैं, बाजार काफी हद तक सॉफ्टवेयर सिस्टम पर निर्भर करते हैं। अगर साइबर सुरक्षा कमजोर पड़ती है या सॉफ्टवेयर में खामियां मिलती हैं, तो साइबर हमलों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे हमले सफल होने पर बाजार की विश्वसनीयता को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।”

उन्होंने वित्तीय बाजारों में इस्तेमाल होने वाले सभी सॉफ्टवेयर, खासकर थर्ड-पार्टी वेंडर्स द्वारा उपलब्ध कराए गए सिस्टम के लिए मजबूत सुरक्षा उपायों की जरूरत पर जोर दिया।
पांडे ने कहा, “नियामकों और बाजार से जुड़े सभी पक्षों को मजबूत सुरक्षा व्यवस्था, आक्रामक पैच मैनेजमेंट और लगातार कमजोरियों की जांच सुनिश्चित करनी होगी।”
उन्होंने आगे कहा, “हमें पहले से ही यह सुनिश्चित करना होगा कि जिन भी सॉफ्टवेयर सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है, वे पूरी तरह सुरक्षित हों। इसके लिए कमजोरियों की पहचान करने वाले पारंपरिक सुरक्षा टूल्स का व्यापक इस्तेमाल और समय-समय पर सुरक्षा अपडेट बेहद जरूरी हैं।”
उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब दुनिया भर में तेजी से विकसित हो रहे एआई सिस्टम को लेकर चिंता बढ़ रही है। माना जा रहा है कि ये सिस्टम सॉफ्टवेयर की कमजोरियों का फायदा उठाने में सक्षम होते जा रहे हैं।
हाल ही में एंथ्रोपिक के मिथोस एआई मॉडल को लेकर भी नियामकीय स्तर पर चिंता बढ़ी है, जो कथित तौर पर प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम और इंटरनेट ब्राउजर्स में मौजूद कमजोरियों की खुद पहचान कर उनका फायदा उठाने में सक्षम है।
इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी मिथोस एआई से जुड़े संभावित खतरों को लेकर चिंता जाहिर की थी।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता