Two Serious Ones : डीग: एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट से कोल्ड ड्रिंक गोदाम और मकान में भीषण आग, भाई-बहन की मौत, दो गंभीर

गैस रिफिलिंग के दौरान अचानक एक सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। धमाका इतना भीषण था कि आग की लपटें सीधे गोदाम के ऊपर बने रिहाइशी मकान तक पहुँच गईं। गोदाम में खड़ी दोनों ईको वैन भी पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

आसपास के लोगों ने शुरू किया रेस्क्यू, दमकल ने पाया काबू
धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और अपने स्तर पर पाइप से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर कामां थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) की टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया है।
मकान में मौजूद थे दो परिवारों के 7 लोग, भाई-बहन ने तोड़ा दम
हादसे के वक्त गोदाम संचालक मनमोहन और उसके चचेरे भाई भगवान सिंह (किराना व्यवसायी) के परिवार ऊपर मकान में ही मौजूद थे। आग की चपेट में आने से परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत भरतपुर के आरबीएम (RBM) अस्पताल पहुंचाया गया।
इलाज के दौरान भगवान सिंह की 11 वर्षीय बेटी अक्षरा ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अक्षरा करीब 50 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी। इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए बाकी 6 घायलों को जयपुर के एसएमएस (SMS) अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही अक्षरा के 8 वर्षीय भाई लक्ष्य ने भी दम तोड़ दिया। जयपुर पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घायलों की सूची : इस हादसे में झुलसे अन्य लोगों का इलाज जारी है, जिनमें शामिल हैं: मनमोहन (कोल्ड ड्रिंक एजेंसी संचालक), सरिता (25 वर्ष, मनमोहन की पत्नी), भगवान सिंह (37 वर्ष, मनमोहन के चचेरे भाई), नीरज (भगवान सिंह की पत्नी), साक्षी (15 वर्ष, भगवान सिंह की बेटी)।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अवैध गैस रिफिलिंग के इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता