Bow down : कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि, राजीव प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने किया नमन ?

Bow down : कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि, राजीव प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने किया नमन

Bow down : कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि, राजीव प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने किया नमन
Bow down : कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि, राजीव प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने किया नमन

हापुड़। आज दिनांक 21 मई 2026 दिन गुरुवार को

जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारतरत्न से सम्मानित स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 36वीं पुण्यतिथि मनाई। कांग्रेसियों ने राजीव प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन को याद किया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जहां वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के जीवन से जुड़ी बातें बताई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी भारत में सूचना क्रान्ति के जनक माने जाते हैं। देश के कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय अगर देश में किसी नेता को जाता है। तो उनका नाम हैं राजीव गांधी। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33% रिजर्वेशन दिलवाने का काम राजीव गांधी ने किया। मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार भी राजीव गांधी ने ही दिलवाया था।
शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी अमेठी से लोकसभा का चुनाव जीत कर सांसद बने और 31 अक्टूबर 1984 को अंगरक्षकों द्वारा पूर्व प्रधानमन्त्री इन्दिरा गांधी की हत्या किए जाने के बाद भारत के प्रधानमन्त्री बने और अगले आम चुनावों में सबसे अधिक बहुमत पाकर प्रधानमन्त्री बने रहे।

Bow down : कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि, राजीव प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने किया नमन
Bow down : कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि, राजीव प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने किया नमन

जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन

समिति के चेयरमैन पंडित अरविंद शर्मा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने 1985 में मुंबई में एआईसीसी के पूर्ण सत्र में ‘संदेश यात्रा’ की घोषणा की थी। जिसे अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल ने पूरे देश में चलाया। प्रदेश कांग्रेस समितियों (पीसीसी) और पार्टी के नेताओं ने मुंबई, कश्मीर, कन्याकुमारी और पूर्वोत्तर से एक साथ चार यात्राएं कीं। तीन महीने से अधिक समय तक चली यह यात्रा दिल्ली के रामलीला मैदान में संपन्न हुई थी।
कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान श्रद्धांजलि देने वालों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सेवादल के अध्यक्ष अनिल देव त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर वीसी शर्मा, SC ST कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश भाटी, पूर्व सभासद एजाज अहमद, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर जकरिया मनसबी, जिला उपाध्यक्ष रवींद्र गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष आई सी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ शर्मा, जिला महासचिव पूरनमल आनंद, जिला महासचिव गौरव गर्ग, जिला महासचिव यशपाल ढिल्लो, जिला महासचिव सुखपाल गौतम, जिला महासचिव सुबोध शास्त्री, सेवादल जिलाध्यक्ष मुकेश कौशिक, विधि व मानवाधिकार प्रकोष्ठ के जिला चेयरमैन एड.रघुवीर सिंह, OBC प्रकोष्ठ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अफजाल आढ़ती, सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश सचिव निसार पठान, सेवादल यंग ब्रिगेड के शहर अध्यक्ष संदीप कुमार, SC ST कांग्रेस के प्रदेश सचिव विनोद जाटव, रामलाल आर्य, गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र त्यागी, सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र नागर, राजेंद्र कुमार, कुसुमलता, सचिन गोयल, हर्ष कुमार सिरोही, ऋषिपाल सिंह, आस मोहम्मद, जस्सा सिंह, खुशनूद अली, महबूब आदि लोग मौजूद रहे!

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Message delivered : जौनपुर में स्कूल चलो अभियान रैली निकली, हर बच्चे के नामांकन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का संदेश दिया

Message delivered : जौनपुर में स्कूल चलो अभियान रैली निकली, हर बच्चे के नामांकन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का संदेश दिया

Message delivered : जौनपुर में स्कूल चलो अभियान रैली निकली, हर बच्चे के नामांकन और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *