A Glimpse of the Taj Mahal : मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट के साथ किया ताजमहल का दीदार ?

A Glimpse of the Taj Mahal : मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट के साथ किया ताजमहल का दीदार

A Glimpse of the Taj Mahal : मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट के साथ किया ताजमहल का दीदार
A Glimpse of the Taj Mahal : मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट के साथ किया ताजमहल का दीदार

आगरा ।

  • अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत दौरे के तीसरे दिन दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताज महल का दीदार करने पहुंचे। उनके साथ पत्नी जेनेट डी. रूबियो, अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट गैब्रियल और भारत स्थित अमेरिकी दूतावास के राजदूत सर्जियो गोर भी थे। गोर ने ताज के सामने खिंचवाई तीन तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें रूबियो दंपति और गैब्रियल को भी देखा जा सकता है। इन तस्वीरों के साथ गोर ने लिखा मार्को रूबियो, जेनेट डी रूबियो और रॉबर्ट गैब्रियल के साथ आइकॉनिक ताजमहल पर वापस आकर शानदार अनुभूति हुई। उन्होंने ताजमहल को भारत की असाधारण विरासत और कारीगरी का अद्भुत प्रतीक बताया और कहा कि इसकी खूबसूरती हमेशा मंत्रमुग्ध कर देती है।
    मार्को रूबियो चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने कोलकाता से की फिर दिल्ली आए जहां उनका कार्यक्रम का काफी व्यस्त रहा।
A Glimpse of the Taj Mahal : मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट के साथ किया ताजमहल का दीदार
A Glimpse of the Taj Mahal : मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट के साथ किया ताजमहल का दीदार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम मुलाकात की और

  • उन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से व्हाइट हाउस आने का न्योता दिया। रविवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता काफी सफल रही।
    तीसरे दिन उन्होंने आगरा के बाद राजस्थान का रुख किया। पत्नी के साथ वो आमेर महल घूमने गए। यहां उन्हें राजस्थान की संस्कृति और विरासत से रूबरू कराया गया। उनके आगमन के चलते आमेर महल को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए आम पर्यटकों के लिए बंद रखा गया है। रूबियो दोपहर करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से आगरा से जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे।
    सोमवार को जयपुर में पूरा दिन गुजारने के बाद अगले दिन यानी मंगलवार की सुबह वो दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां वो क्वाड बैठक में शामिल होंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और रणनीतिक मामलों में सहयोग को और मजबूत करना है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Nitin Gadkari : एथेनॉल आधारित स्टोव पर खाना बनाने की लागत एलपीजी से कम : नितिन गडकरी

Nitin Gadkari : एथेनॉल आधारित स्टोव पर खाना बनाने की लागत एलपीजी से कम : नितिन गडकरी ?

Nitin Gadkari : एथेनॉल आधारित स्टोव पर खाना बनाने की लागत एलपीजी से कम : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *