Cases have been registered : ग्रेटर नोएडा : पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर-आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे हैं दर्ज ?

Cases have been registered : ग्रेटर नोएडा : पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर-आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे हैं दर्ज

Cases have been registered : ग्रेटर नोएडा : पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर-आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे हैं दर्ज
Cases have been registered : ग्रेटर नोएडा : पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर-आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे हैं दर्ज
ग्रेटर नोएडा । गौतमबुद्धनगर के जारचा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में 17 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, दिनांक 27 मई को जारचा पुलिस बुलंदशहर बॉर्डर स्थित समाना नहर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह भागने लगा। खुद को पुलिस से घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें मोटरसाइकिल सवार बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल की पहचान शहजाद (30) निवासी ग्राम कलौंदा, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।

Cases have been registered : ग्रेटर नोएडा : पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर-आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे हैं दर्ज
Cases have been registered : ग्रेटर नोएडा : पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर-आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे हैं दर्ज

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। घटना के बाद पुलिस ने घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की गई तो सामने आया कि उसके खिलाफ बुलंदशहर जिले के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शहजाद पर थाना ककोड़, औरंगाबाद, छतारी, पहासू, शिकारपुर, अहमदगढ़, खुर्जा देहात और कोतवाली देहात समेत कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, अवैध हथियार रखने, गैंगस्टर एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराएं शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Banti Homeopathic : बड़नपुर में 379 बच्चों को बांटी होम्योपैथिक दवा, नशामुक्ति और स्वच्छता का दिया संदेश

Banti Homeopathic : बड़नपुर में 379 बच्चों को बांटी होम्योपैथिक दवा, नशामुक्ति और स्वच्छता का दिया संदेश ?

Banti Homeopathic : बड़नपुर में 379 बच्चों को बांटी होम्योपैथिक दवा, नशामुक्ति और स्वच्छता का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *