Compensation : CM योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर पुल हादसे पर जताया दुख, मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजे की घोषणा ?

Compensation : CM योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर पुल हादसे पर जताया दुख, मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजे की घोषणा

Compensation : CM योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर पुल हादसे पर जताया दुख, मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजे की घोषणा
Compensation : CM योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर पुल हादसे पर जताया दुख, मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजे की घोषणा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में भीषण तूफान की वजह से निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया, जिससे मलबे के नीचे दबकर छह श्रमिकों की जान चली गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, जनपद हमीरपुर में बेतवा नदी पर हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन को एसडीआरएफ के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के लिए निर्देश दिए हैं।” सीएम ने लिखा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत व बचाव कार्य तेज करने का प्रशासन को निर्देश दिया गया। साथ ही मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिजनों से अधिकारियों की ओर से संवाद बनाकर हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।

Compensation : CM योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर पुल हादसे पर जताया दुख, मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजे की घोषणा
Compensation : CM योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर पुल हादसे पर जताया दुख, मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजे की घोषणा

हमीरपुर के डीएम अभिषेक गोयल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “28 और 29 मई की मध्यरात्रि करीब 2 बजे सूचना मिली कि थाना लालपुर क्षेत्र के मोराकंदर और कुरारा की मवाईजार को जोड़ने के लिए बन रहे पुल का स्लैब गिर गया है, जिसके नीचे कुछ लोग दब गए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और हम सभी तत्काल मौके पर पहुंच गए। मौसम को लेकर पहले ही मौसम विभाग और प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की गई थी।”
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद राहत बचाव कार्य जारी किया गया। जानकारी के अनुसार कुछ मजदूर बारिश से बचने के लिए नीचे रखी गई मशीन के पास खड़े थे, तभी ये हादसा हो गया।
हमीरपुर के एएसपी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि जैसे ही हम लोगों को सूचना मिली, स्थानीय पुलिस और हम सभी तत्काल मौके पर पहुंच गए थे। छह लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है, जिनमें से पांच लोगों की पहचान कर ली गई है। स्लैब हटाकर उन्हें निकाला जाएगा। मृतकों में बांदा और हमीरपुर जनपद के श्रमिक शामिल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस पुल का निर्माण राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद के प्रयासों से कराया जा रहा था।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Investigation underway : बुलंदशहर कांस्टेबल सुधीर मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, जांच जारी

Investigation underway : बुलंदशहर कांस्टेबल सुधीर मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, जांच जारी ?

Investigation underway : बुलंदशहर कांस्टेबल सुधीर मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *