Purchase Appeal : हापुड़ जनपद में यूरिया एवं डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों से आवश्यकतानुसार खरीद की अपील

हापुड़, 03 जून 2026 जनपद हापुड़ में किसानों को खरीफ फसलों के लिए उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कृषि विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान समय में जनपद में यूरिया एवं डीएपी उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, जिससे आगामी महीनों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। कृषि विभाग द्वारा नियमित रूप से उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त मांग शासन को भेजी जा रही है।
दिनांक 03 जून 2026 को जनपद हापुड़ के रेक प्वाइंट पर 1715 मीट्रिक टन इफको यूरिया प्राप्त हुआ है। इस नई खेप के प्राप्त होने के पश्चात जनपद में कुल 8049 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है, जो लगभग 1,78,866 बैग के बराबर है। यह मात्रा वर्तमान एवं आगामी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मानी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष जून 2025 में जनपद में कुल 5361 मीट्रिक टन यूरिया की खपत दर्ज की गई थी। वहीं वर्ष 2026 के जून माह के लिए विभाग द्वारा 6174 मीट्रिक टन यूरिया वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान उपलब्धता लक्ष्य से कहीं अधिक है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि किसानों की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त दिनांक 26 मई 2026 को भी कृभको द्वारा 1140 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति जनपद को प्राप्त हुई थी, जिससे उर्वरक भंडारण की स्थिति और अधिक सुदृढ़ हुई है।
इसी प्रकार फॉस्फेटिक उर्वरक डीएपी की उपलब्धता भी संतोषजनक है। कृषि विभाग के अभिलेखों के अनुसार जून 2025 में जनपद में 874 मीट्रिक टन डीएपी की खपत हुई थी। इसके बाद जुलाई 2025 में 767 मीट्रिक टन तथा अगस्त 2025 में 1114 मीट्रिक टन डीएपी का उपयोग किसानों द्वारा किया गया था। इन तीन महीनों की कुल खपत की तुलना में वर्तमान समय में जनपद में 2999 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है, जो आगामी तीन माह की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पर्याप्त है।
प्रदेश स्तर पर माननीय कृषि मंत्री जी द्वारा उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की निरंतर समीक्षा की जा रही है। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की कृत्रिम कमी उत्पन्न न होने देने के लिए शासन स्तर से नियमित निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में जनपद स्तर पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रतिदिन उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण एवं भंडारण की समीक्षा की जाती है। आवश्यकता के अनुसार लखनऊ स्थित उच्चाधिकारियों को मांग प्रेषित की जाती है, जिसके आधार पर कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

जिला कृषि अधिकारी द्वारा भी प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल खाद वितरण केंद्रों, सहकारी समितियों तथा निजी विक्रेताओं पर उर्वरकों की उपलब्धता और बिक्री की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक किसान को उसकी आवश्यकता के अनुरूप उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध हो सके तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने पाए।
शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि उर्वरकों की बिक्री में ओवररेटिंग, कालाबाजारी, टैगिंग अथवा अन्य किसी भी प्रकार की अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेची जाती है, खाद के साथ अनावश्यक वस्तुओं की खरीद अनिवार्य की जाती है अथवा कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने का प्रयास किया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त प्रशासनिक एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग की टीमें लगातार बाजार की निगरानी कर रही हैं और शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल जांच एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
कृषि विभाग किसानों से यह भी अपील करता है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अपनी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक खरीदें। वर्तमान में जनपद में यूरिया एवं डीएपी दोनों उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। अतः एक या दो महीने बाद की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अभी से अत्यधिक मात्रा में खाद खरीदकर भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है। आवश्यकता से अधिक खरीदारी करने से अन्य किसानों को अस्थायी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है तथा वितरण व्यवस्था पर अनावश्यक दबाव बढ़ सकता है।
किसानों से अनुरोध है कि वे अधिकृत विक्रेताओं एवं सहकारी समितियों से ही उर्वरक खरीदें तथा खरीद के समय रसीद अवश्य प्राप्त करें। यदि कहीं भी निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूले जाने, खाद की अनुपलब्धता, टैगिंग या कालाबाजारी की सूचना प्राप्त होती है, तो इसकी जानकारी तत्काल कृषि विभाग अथवा जिला प्रशासन को दें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई की जा सके।
जनपद प्रशासन एवं कृषि विभाग किसानों के हितों की रक्षा तथा उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। पर्याप्त भंडारण, नियमित आपूर्ति एवं सतत निगरानी के कारण वर्तमान समय में जनपद हापुड़ में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। किसानों को आश्वस्त किया जाता है कि खरीफ मौसम के दौरान भी आवश्यकतानुसार उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाती रहेगी।
जिला कृषि अधिकारी
हापुड़
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता