Death : दिल्ली होटल अग्निकांड में राजस्थान का अग्रवाल परिवार तबाह : बीमार पिता के पास पहुंचे थे छह लोग, पोती-बहू समेत परिवार के 8 सदस्यों की मौत ?

Death : दिल्ली होटल अग्निकांड में राजस्थान का अग्रवाल परिवार तबाह : बीमार पिता के पास पहुंचे थे छह लोग, पोती-बहू समेत परिवार के 8 सदस्यों की मौत

Death : दिल्ली होटल अग्निकांड में राजस्थान का अग्रवाल परिवार तबाह : बीमार पिता के पास पहुंचे थे छह लोग, पोती-बहू समेत परिवार के 8 सदस्यों की मौत
Death : दिल्ली होटल अग्निकांड में राजस्थान का अग्रवाल परिवार तबाह : बीमार पिता के पास पहुंचे थे छह लोग, पोती-बहू समेत परिवार के 8 सदस्यों की मौत

वेंटिलेटर पर लेटे बुजुर्ग को अब तक नहीं दी खबर सैयद हबीब, जयपुर/नई दिल्ली।
देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में बुधवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड में राजस्थान के एक रसूखदार परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। साकेत के मैक्स अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे एक बीमार बुजुर्ग पिता के अंतिम दिनों में उनका साथ देने पहुंचे राजस्थान और बेंगलुरु के अग्रवाल परिवार के 8 सदस्यों की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार सुबह होटल में लगी आग ने इस हंसते-खेलते परिवार की तीन पीढ़ियों को एक झटके में खत्म कर दिया। हृदयविदारक बात यह है कि अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर पर भर्ती बुजुर्ग को अभी तक इस सामूहिक मौत की भनक तक नहीं लगने दी गई है।
अंतिम समय में साथ रहने राजस्थान से दिल्ली पहुंचा था परिवार
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मूल रूप से राजस्थान पृष्ठभूमि का यह अग्रवाल परिवार देश के अलग-अलग शहरों में बसा हुआ था। परिवार के 75 वर्षीय मुखिया राधेश्याम फेफड़ों के गंभीर संक्रमण (लंग इन्फेक्शन) के चलते दिल्ली के मैक्स अस्पताल में बेहद नाजुक स्थिति में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने जब परिवार को संकेत दिया कि राधेश्याम की हालत चिंताजनक है, तो राजस्थान, बेंगलुरु और गुरुग्राम से उनके बेटे, बहुएं और पोतियां आखिरी समय में उनके पास रहने के लिए दिल्ली खिंचे चले आए।
अस्पताल के नजदीक रहने की चाहत बनी काल
बुजुर्ग राधेश्याम की देखभाल और अस्पताल के नजदीक रहने के लिए परिवार ने पास ही स्थित ‘फ्लरिश स्टे होटल’ में कुछ कमरे बुक किए थे। परिवार का यह फैसला जो उन्हें इस संकट की घड़ी में एक-दूसरे के करीब लाने के लिए था, वही उनके लिए काल बन गया। बुधवार सुबह जब होटल के ग्राउंड फ्लोर पर बने रेस्टोरेंट से आग भड़की, तो ऊपरी मंजिलों पर मौजूद इस परिवार को संकरे रास्तों के कारण बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

Death : दिल्ली होटल अग्निकांड में राजस्थान का अग्रवाल परिवार तबाह : बीमार पिता के पास पहुंचे थे छह लोग, पोती-बहू समेत परिवार के 8 सदस्यों की मौत
Death : दिल्ली होटल अग्निकांड में राजस्थान का अग्रवाल परिवार तबाह : बीमार पिता के पास पहुंचे थे छह लोग, पोती-बहू समेत परिवार के 8 सदस्यों की मौत

एक साथ खत्म हो गईं तीन पीढ़ियां
इस भयावह हादसे में राजस्थान के इस परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ खत्म हो गईं। जान गंवाने वाले 8 सदस्यों में राधेश्याम की 70 वर्षीय पत्नी प्रेमलता, उनका 47 वर्षीय बेटा विवेक, 42 वर्षीय बहू तर्जनी और 16 वर्षीय पोती वार्या (पर्ल) शामिल हैं। वहीं, उनकी बड़ी पोती 20 वर्षीय जीविका (एंजेल), जो दादा को देखने के लिए बेंगलुरु से आई थी, वह भी इस हादसे का शिकार हो गई। इसके अलावा राजस्थान और अन्य जगहों से आए परिवार के 3 और रिश्तेदारों की भी दम घुटने और झुलसने से मौत हो गई।
वेंटिलेटर पर लेटे पिता से छुपाया गया सच
मैक्स अस्पताल के बाहर मौजूद राजस्थान से पहुंचे अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अपनों को खोने के गम के बीच परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती बुजुर्ग राधेश्याम को संभालना है। डॉक्टरों की सख्त सलाह पर राधेश्याम से इस भयानक सच को पूरी तरह छुपाकर रखा गया है। वे खुद वेंटिलेटर पर हैं और परिजनों को डर है कि यदि उन्हें यह पता चला कि उनकी पत्नी, बेटे और पोतियों की मौत हो चुकी है, तो वे इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे।
इस दर्दनाक हादसे के बाद राजस्थान में रहने वाले अग्रवाल परिवार के परिचितों और रिश्तेदारों में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Emphasis on Amenities : अवैध पार्किंग के खिलाफ एमसीडी और दिल्ली पुलिस का संयुक्त अभियान शुरू, मल्टी-लेवल सुविधाओं पर जोर

Emphasis on Amenities : अवैध पार्किंग के खिलाफ एमसीडी और दिल्ली पुलिस का संयुक्त अभियान शुरू, मल्टी-लेवल सुविधाओं पर जोर ?

Emphasis on Amenities : अवैध पार्किंग के खिलाफ एमसीडी और दिल्ली पुलिस का संयुक्त अभियान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *