Law and order : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजनैतिक पेंशन,
सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तर प्रदेश सरकार जनपद प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आज विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न।
____________मा0 प्रभारी मंत्री ने कहा कि 05 से 21 जून तक होने वाले विकास, सेवा, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को समर्पित व्यापक जनसंपर्क अभियान को कराए सकुशल संपन्न ।
__________
मुजफ्फरनगर 4 जून 2026 माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तर प्रदेश सरकार जनपद प्रभारी मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर की अध्यक्षता में आज विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार में आयोजित हुई।
माननीय प्रभारी मंत्री जी को जिलाधिकारी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
बैठक में माननीय प्रभारी मंत्री जी को मुख्य विकास अधिकारी ने विगत हुई बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में हुई प्रगति/कार्यवाहियों से अवगत कराया। माननीय प्रभारी मंत्री जी ने जल निगम को निर्देश दिए जनपद में जहां पर भी जलापूर्ति कार्य किए गए संचालित हैं की वर्तमान अपडेट की सूची जनपद के जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति के कार्यों में कोई भी सड़क खुली ना छोड़ी जाए, उसको तत्काल ठीक कराई जाए। माननीय प्रभारी मंत्री ने शहर के मीनाक्षी चौक महावीर चौक झांसी की रानी चौक, बकरा मंडी आदि विभिन्न चौराहो पर अतिक्रमण के संबंध में समीक्षा करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए जहां से अतिक्रमण हटवाया गया है उसकी जांच की जाए कि वह दुवारा अतिक्रमण किया तो नहीं का निरीक्षण करते रहे। उन्होंने निर्देश दिए हर एक वेंडर का आई डी कार्ड होना अति आवश्यक है, जिनके नहीं बने हैं, उनके आई डी कार्ड बनाए जाएं। वेंडरों को बेंडिंग जोन में शिफ्ट करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिकाओ को निर्देश दिए की बरसात का मौसम आने वाला है शहर नगर पालिका एवं नगर पंचायत की सभी नाले व नालियां की अच्छी तरह सफाई करवाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे बरसाती पानी का निकास अच्छी तरह से हो सके। उन्होंने विकास प्राधिकरण सचिव को निर्देश दिए। जिन जिन अवैध कॉलोनी का धुष्टिकारण किया गया है, उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए। अवैध कॉलोनी पर दुबारा तो निर्माण नहीं किया गया, इसकी जांच कराई जाए, यदि दोबारा निर्माण हुआ है, संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष को निर्देश दिए समय-समय पर निरीक्षण किया जाए। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए यूरिया दूसरी जगह पर सप्लाई की गई है, किन लोगों की सहमति से यहां से यूरिया को पहुंचाया गया है, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड को निर्देश दिए कि ऐसे उद्योग है जो नियमों का पालन न किया जा रहा है, उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए जिन गांवों में किस कारण बीमारी बढ़ रही है,अभियान चलाकर वहां के लोगों की जांच अवश्य की करायी जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए की माननीय प्रदेश के मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी ऐसी सड़क ना रहे, जिसमें गड्ढे हो,सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त रहें। इसमें किसी तरह की लापरवाही ना बरती जाए।
माननीय प्रभारी मंत्री जी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था हेतु की गई कार्यवाहियों से अवगत कराया। माननीय प्रभारी मंत्री जी ने निर्देश दिए कॉलेज के पास कुछ लोग नशीले पदार्थ की बिक्री करते हैं जिससे युवाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है, इसकी जांच करते हुए संबंधितों के विरुद्ध कानूनी आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। अबैध रूप से हैवी ट्रक रोड पर ना खड़े हो, यदि रोड पर खड़ा पाया जाता है, तो उसका चालान कर आवश्यक कार्रवाई कि जाए।

माननीय प्रभारी मंत्री को मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया है कि
भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश में 05 जून से 21 जून तक विकास, सेवा, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को समर्पित व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और विकास की परिवर्तनकारी यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इसे व्यापक जनभागीदारी का अभियान चलाया जाएगा। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया, जाएगा इसमें वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 08 जून से 14 जून तक जनसंपर्क अभियान, संवाद कार्यक्रम और पैदल मार्च आयोजित किए जाएंगे। 11 एवं 12 जून को मीडिया संवाद कार्यक्रम होंगे,
13 एवं 14 जून को जनप्रतिनिधियों द्वारा में मीडिया संवाद कार्यक्रम किया जाएगा।
14 से 16 जून के बीच जनपद के सभी विकास खंडों एवं नगरीय निकायों में जनकल्याण मेलों का आयोजन किया जाए। इन मेलों में केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएं तथा पात्र किन्तु वंचित लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जाएगा साथ ही आरोग्य मेले, पशु स्वास्थ्य मेले और अन्य जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 एवं 17 जून को जिला स्तर पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किए जाएंगा।
18 एवं 19 जून को केंद्र सरकार की 12 वर्षों की विकास यात्रा तथा विकसित भारत के संकल्प को प्रदर्शित करने के लिए विशेष प्रदर्शनियां आयोजित की जाएं। आकर्षक माध्यमों से उपलब्धियों का प्रभावी प्रदर्शन किया जाएगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।
माननीय प्रभारी मंत्री जी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए विकास, सेवा, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को समर्पित व्यापक जनसंपर्क अभियान को सकुशल संपन्न कराए।
इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग और उद्यमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, माननीय विधायक बुढ़ाना राजपाल बालियान, MLC श्रीमती वंदना वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, जिला अध्यक्ष लोक दल संजय राठी जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेणता ऐश्वर्या विकास प्राधिकरण सचिव सहित जनप्रतिनिधि गण एवं सभी संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता