Paid tribute : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने बलिदान दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि ?

Paid tribute : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने बलिदान दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

Paid tribute : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने बलिदान दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
Paid tribute : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने बलिदान दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली।

जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने याद करते हुए उन्हें नमन किया है। गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “जनजातीय स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना के अमर प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा ने ‘उलगुलान आंदोलन’ के माध्यम से अंग्रेजी शासन के विरुद्ध आजादी का शंखनाद किया। उन्होंने आदिवासी समाज को अपने अधिकारों और विरासत की रक्षा के लिए संगठित किया और जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया। धर्मांतरण के विरुद्ध उनका संघर्ष और जनजातीय गौरव के लिए उनका समर्पण आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, “‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। स्वाधीनता के लिए अंतिम सांस लड़ने वाले जननायक बिरसा मुंडा ने अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ जनजातीय समाज को जागृत किया। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा तथा स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। विदेशी शासन, अन्याय और शोषण के विरुद्ध उनके संघर्ष ने जनचेतना को नई दिशा दी और राष्ट्रभक्ति का ऐसा संदेश दिया जो आज भी हमें प्रेरित करता है। उनका अदम्य साहस, त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।”
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “जनजाति समाज के गौरव, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजागरण के अमर प्रतीक ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनके संघर्ष, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण तथा मातृभूमि के प्रति अदम्य निष्ठा से सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। राष्ट्र एवं समाज के उत्थान हेतु उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।”

Paid tribute : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने बलिदान दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
Paid tribute : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने बलिदान दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर लिखा,

“जनजातीय गौरव, महान स्वतंत्रता सेनानी, ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने जल-जंगल-जमीन की रक्षा और राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। जनजातीय समाज की अस्मिता व संस्कृति के संरक्षण के लिए भी निरंतर संघर्षशील रहे। उनके योगदानों के प्रति यह राष्ट्र हमेशा कृतज्ञ रहेगा।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। जल, जंगल और जमीन की रक्षा, आदिवासी समाज के अधिकारों तथा सांस्कृतिक अस्मिता के संरक्षण के लिए आपका संघर्ष और त्याग सदियों तक देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। भगवान बिरसा मुंडा के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए हमारी सरकार प्रदेश के जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास, उनके गौरवशाली सांस्कृतिक वैभव के संरक्षण तथा अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, जनजातीय गौरव के प्रतीक, जल-जंगल-जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति का संदेश आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। राष्ट्र और जनजातीय समाज के लिए उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।”
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक्स पर पोस्ट किया, “झारखंड राज्य में मुंडा आंदोलन के जनक तथा आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले लोकनायक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को उनकी स्मृति दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।”

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Husband's death : परीक्षा देकर लौट रहे दंपति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पति की मौत से दहला इलाका

Husband’s death : परीक्षा देकर लौट रहे दंपति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पति की मौत से दहला इलाका ?

Husband’s death : परीक्षा देकर लौट रहे दंपति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पति की मौत से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *