Prime Minister Modi : अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के चरण-2ए को कैबिनेट की मंजूरी से बेहतर होगी कनेक्टिविटी : प्रधानमंत्री मोदी ?

Prime Minister Modi : अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के चरण-2ए को कैबिनेट की मंजूरी से बेहतर होगी कनेक्टिविटी : प्रधानमंत्री मोदी

Prime Minister Modi : अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के चरण-2ए को कैबिनेट की मंजूरी से बेहतर होगी कनेक्टिविटी : प्रधानमंत्री मोदी
Prime Minister Modi : अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के चरण-2ए को कैबिनेट की मंजूरी से बेहतर होगी कनेक्टिविटी : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के चरण-2(ए) को केंद्रीय कैबिनेट की ओर से मंजूरी दिए जाने के बाद कहा कि अहमदाबाद के शहरी परिवर्तन को और गति मिल रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अहमदाबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के चरण-2(ए) को कैबिनेट की मंजूरी मिलने से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। विशेष रूप से एयरपोर्ट तक पहुंच बेहतर बनेगी, जिससे यात्रा अधिक तेज, सुगम और सुविधाजनक होगी। यह विस्तार यातायात की भीड़ को कम करेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा और सतत शहरी विकास को बढ़ावा देगा।” बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के चरण-2(ए) को बुधवार को स्‍वीकृति दी। अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के चरण-2(ए) में लगभग 6.032 किलोमीटर के नए मेट्रो कॉरिडोर के विकास की परिकल्पना की गई है, जिसका उद्देश्य हवाई अड्डे से निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करके और उन प्रमुख आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों को जोड़कर सार्वजनिक परिवहन को काफी हद तक बढ़ाना है, जिनमें वर्तमान में कुशल ट्रांजिट पहुंच का अभाव है।
इस गलियारे में 5 स्टेशन (4 एलिवेटेड और 1 अंडरग्राउंड) शामिल हैं। चरण-2(ए) के कार्यान्वित होने पर अहमदाबाद-गांधीनगर गलियारे में 77.63 किलोमीटर का सक्रिय मेट्रो रेल नेटवर्क हो जाएगा। चरण-2(ए) कॉरिडोर में स्थित स्टेशनों के नाम हैं, आश्रम रोड, कोटेश्वर प्राचीन मंदिर, साबरमती नदी, सरदार नगर और एयरपोर्ट।

Prime Minister Modi : अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के चरण-2ए को कैबिनेट की मंजूरी से बेहतर होगी कनेक्टिविटी : प्रधानमंत्री मोदी
Prime Minister Modi : अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के चरण-2ए को कैबिनेट की मंजूरी से बेहतर होगी कनेक्टिविटी : प्रधानमंत्री मोदी

इस परियोजना की कुल लागत,

जिसमें निर्माण के दौरान ब्याज (आईडीसी) भी शामिल है, 2,169.04 करोड़ रुपए होगी। अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना का चरण-2(ए) शहर के बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है। चरण-2(ए) शहर में मेट्रो रेल नेटवर्क का एक बड़ा विस्तार है।
इस चरण का उद्देश्य आवासीय और वाणिज्यिक केंद्रों सहित प्रमुख क्षेत्रों को अहमदाबाद-गांधीनगर गलियारे के साथ सुचारू रूप से एकीकृत करना है। इसके अलावा, 2029 के विश्व पुलिस खेलों और 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आसपास के क्षेत्र में खेल सुविधाओं को बढ़ाने की भी संभावना है।
इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़कर चरण-2(ए) न केवल कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा बल्कि आर्थिक गतिविधि, पर्यटन को भी बढ़ावा देगा और निवासियों व आगंतुकों दोनों के लिए शहरी आवागमन को आसान बनाएगा।
अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना का चरण-2(ए) शहर के लिए एक क्रांतिकारी विकास सिद्ध होगा। यह बेहतर सम्‍पर्क, यातायात जाम में कमी, पर्यावरणीय लाभ, आर्थिक विकास और जीवन की बेहतर गुणवत्ता प्रदान करने का आश्‍वासन देता है। प्रमुख शहरी चुनौतियों का समाधान करते हुए और भविष्य के विस्तार के लिए आधार प्रदान करते हुए, चरण-2(ए) शहर के विकास पथ और स्थिरता को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अहमदाबाद मेट्रो के चरण-2(ए) से निर्माण कार्य के चरम समय के दौरान लगभग 2,000 लोगों को रोजगार मिलेगा और सिस्टम के संचालन व रखरखाव के दौरान 500 लोगों के काम करने की संभावना है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Inauguration by cutting the ribbon : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूर्व योग सप्ताह का गांधी उद्यान में फीता काटकर शुभारंभ

Inauguration by cutting the ribbon : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूर्व योग सप्ताह का गांधी उद्यान में फीता काटकर शुभारंभ ?

Inauguration by cutting the ribbon : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूर्व योग सप्ताह का गांधी उद्यान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *