Drew attention : बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान ?

Drew attention : बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान

Drew attention : बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान
Drew attention : बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान

मुंबई । सोशल मीडिया के जरिए सितारे अपने खास पलों को फैंस के साथ साझा करते हैं, ताकि वह उनसे जुड़े रह सकें। इस कड़ी में शरवरी वाघ ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक इंस्टाग्राम पर साझा की है। तस्वीरों में वह काफी खुश नजर आ रही है। बता दें कि उनका बर्थडे 14 जून को होता है, लेकिन तस्वीरें उन्होंने मंगलवार को पोस्ट की। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तस्वीरों में शरवरी केक के साथ मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान बर्थडे केक ने खींचा। दरअसल, इस केक पर उनका बचपन का एक फोटो लगाया गया था। इस फोटो में शरवरी को देख ऐसा लग रहा है कि वह उंगली दिखाकर किसी को डांट रही थीं। इस केक पर ऊपर की ओर लिखा है- ‘बधाई नहीं, सिर्फ गिफ्ट’ वहीं एक और तस्वीर में मेज पर रखे कई केक नजर आ रहे हैं, जिसमें से एक उनके बचपन की फोटो वाला केक भी शामिल है। इसके अलावा, एक फोटो में शरवरी केक खाती भी नजर आ रही है। वहीं पोस्ट के आखिरी तस्वीर में उनके दोस्तों के साथ कुछ पुरानी यादों से भरी दो छोटी फोटो हैं।

Drew attention : बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान
Drew attention : बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान

इस पोस्ट के साथ कैप्शन में शरवरी ने लिखा, ”जन्मदिन पर मिले प्यार, शुभकामनाओं और आशीर्वाद को देखकर मन बहुत खुश है और मैं अभी भी उस प्यार को महसूस करके मुस्कुरा रही हूं। मैं इसके लिए बेहद आभारी हूं।”
अगर अभिनेत्री के करियर की बात करें तो शरवरी ने बहुत कम समय में फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत यश राज फिल्म्स की मूवी ‘बंटी और बबली 2’ से की थी। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर और आईफा का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद वह फिल्म ‘महाराज’ में नजर आईं। इस फिल्म में उनके काम को लोगों ने सराहा।
इसके अलावा शरवरी ने फिल्म ‘मुंज्या’ में भी काम किया, जिसने उनके करियर को एक नई दिशा दी। हाल ही में उनकी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज हुई, जो अब सिनेमाघरों में शानदार कमाई कर रही है। वह जल्द ही आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

DM and CDO : रामपुर में लगे जन आरोग्य मेले में आखिर क्या मिला लोगों को, जिसे देखने खुद पहुंचे डीएम और सीडीओ

DM and CDO : रामपुर में लगे जन आरोग्य मेले में आखिर क्या मिला लोगों को, जिसे देखने खुद पहुंचे डीएम और सीडीओ ?

DM and CDO : रामपुर में लगे जन आरोग्य मेले में आखिर क्या मिला लोगों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *