Illegal operation : 24 घंटे अस्पताल की आड़ में कथित इलाज, अवैध संचालन पर उठे गंभीर सवाल

जरा बच के! 24 ऑवर्स दांतों के अस्पताल में एवं 24 ऑवर्स मेडिकल स्टोर की आड़ से क्लीनिक में डॉक्टर बनकर सुरेंद्र सिंह नौसिखिए कर रहे इलाज, सुरेंद्र सिंह संचालक ही बना झोलाछाप डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी बरक़रार,कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन दे कर सिस्टम के तहत यहाँ बने रहते है जिम्मेदार मूकदर्शक! बिना पंजीकरण के अवैध तरीक़े से दो अस्पताल संचालित हो रहे हैं अस्पतालों की जानकारी के बाद भी जिम्मेदार करते हीलाहवाली।
फतेहपुर। जनपद के चौडगरा क्षेत्र वासियों जरा बच के! कहीं आपके साथ धोखा तो नहीं हो रहा है! इस बात पर गम्भीरता के साथ जरूर विचार करिए कि आप जिस 24 ऑवर्स दांतों का अस्पताल व 24 ऑवर्स मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक सेंटर में इलाज करवा रहे हैं, क्या व डॉक्टर है!? या संचालक सुरेंद्र सिंह झोलाछाप डॉक्टर है। क्या आपका इलाज सही हो रहा है। ये सवाल मन में इसलिए आता है क्योंकि जनपद में चल रहे अधिकतर दांतों के सेंटर व मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक इन्हें तकनीकी ज्ञान व अनुभव तक नहीं होता है। यहां तक कि कुछ अस्पतालों में अंदाज से खुद ही नौसिखिए जांच लिख देते हैं और इलाज कर देते हैं। लोग सरकारी अस्पतालों में विभिन्न प्रकार की हो रही नि:शुल्क ब्लड जांच न करा कर निजी पैथोलॉजी सेंटरों में अच्छी व सही जांच कराने के लिए कराते हैं जिसमें उनकी जेब से हजारों रुपए खर्च हो जाते है, जेब ढीली करने के बाद भी आपकी जाँच रिपोर्ट कितनी सही है ये बड़ा सवाल है!? जनपद की अधिकतर निजी पैथोलॉजी में जांच के नाम पर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। लोग इस बात से अनभिज्ञ है उन्हें तो यह भी नही पता कि जो व्यक्ति उनके शरीर से खून निकाल रहे हैं, जांच कर रहे हैं और रिपोर्ट भी बनाकर दे रहे हैं। ये ज्यादातर नौसिखिए है। कोई नहीं जानता। और लोग इसे जानने की कोशिश भी नही करते।

हालांकि इस खेल को जानने व नकेल कसने के लिए स्वास्थ्य महकमे के जिम्मदारों को पड़ताल करके ठोस कदम उठाने चाहिए। पर जनपद फतेहपुर में ऐसा नही है। यहाँ तो एक ऐसा गम्भीर मामला एसीएमओ डॉ. पीके सिंह की जानकारी में लगभग तीन महीनों से है पर उनके द्वारा जांच के नाम पर लगातार हीलाहवाली की जा रही है। इनके द्वारा कार्रवाई न करने से यह अस्पताल संचालक लोगों की जिन्दगी से अभी भी खेल रहा है। और लोग इसके शिकार बन रहे है। बता दें कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा पुलिस चौकी से करीब 200 मी दूर शिवराजपुर रोड में दांतों का अस्पताल संचालित तथा 24 ऑवर्स मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक संचालित है। यही संचालक कुछ दिन बाद नाम बदल के एक बोर्ड लगा दिया जाता है। फिर भी अभी तक कोई कार्यवाही न होना स्वास्थ्य महकमे की उदासीनता को बयां करने के लिए काफी है। ये तो सिर्फ एक उदाहरण है ऐसी अनगिनत दांतों के अस्पताल एवं नर्सिंग होम, क्लीनिक, हॉस्पिटल जनपद में संचालित हो रहे हैं जो कि लोगों के स्वास्थ्य ही नही जिंदगी से खेल रहे हैं। इनका खुलासा भी हो सकता है पर बड़ा सवाल ये है कि कार्रवाई करेगा कौन? बता दें कि जनपद में ही नही शहर में चल रहे अधिकतर दांतों के अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित हो रही है। हालांकि कुछ दांतों के अस्पताल के रजिस्ट्रेशन यानि कि पंजीकरण है। “हालांकि इस सम्बंध में जब एसीएमओ डॉ. पीके सिंह से बात की गई तो उन्होंने ऐसे लोगों पर जल्द कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है।”
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता