Noida Police on alert : मोहर्रम को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च ?

Noida Police on alert : मोहर्रम को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च

Noida Police on alert : मोहर्रम को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च
Noida Police on alert : मोहर्रम को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च

नोएडा । आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए फुट पेट्रोलिंग की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसीपी नोएडा साद मिया खान के पर्यवेक्षण में, एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने एसीपी-3 नोएडा राकेश प्रताप सिंह तथा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान अधिकारियों ने आगामी मोहर्रम को देखते हुए प्रस्तावित जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने जुलूस मार्ग पर मौजूद व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखा जाए तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान भी चलाया गया।

Noida Police on alert : मोहर्रम को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च
Noida Police on alert : मोहर्रम को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च

डीसीपी नोएडा साद मिया खान और एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में सोमवार को नोएडा जोन के थाना फेस-1 और थाना सेक्टर-58 पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 102 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 292 बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। वहीं, सेंट्रल नोएडा क्षेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। डीसीपी और एडीसीपी सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी-1 दीक्षा सिंह ने थाना फेस-2 क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच की जाए, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी थाना क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग, चेकिंग अभियान और निगरानी बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Task-oriented : जिलाधिकारी कविता मीना ने जल योजनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य निर्देशित

Task-oriented : जिलाधिकारी कविता मीना ने जल योजनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य निर्देशित ?

Task-oriented : जिलाधिकारी कविता मीना ने जल योजनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *