Security concerns : सुरेरी के वाटर पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल महिला पर्यटकों ने जताई निजता और सुरक्षा की चिंता

सुरेरी (जौनपुर)।
- थाना क्षेत्र के कोचारी गांव के समीप तीन जिलों की सीमा पर स्थित एक वाटर पार्क की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्यटकों में चिंता बढ़ती जा रही है। जौनपुर, वाराणसी और भदोही समेत आसपास के जिलों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां मनोरंजन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सुरक्षा और गोपनीयता से जुड़े मुद्दों ने कई गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
पर्यटकों के अनुसार वाटर पार्क घने बबूल के जंगलों और नदी के किनारे स्थित है। मुख्य मार्ग से पार्क तक पहुंचने वाला करीब पांच से छह किलोमीटर लंबा रास्ता काफी सुनसान रहता है। शाम ढलने के बाद इस मार्ग पर आवागमन और भी कम हो जाता है। लोगों का कहना है कि रास्ते में न तो कोई पुलिस चौकी है जिससे पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था दिखाई नहीं देती है। ऐसे में विशेषकर महिलाओं और परिवार के साथ आने वाले पर्यटकों को असुरक्षा की भावना का सामना करना पड़ता है। - वहीं, कुछ महिला पर्यटकों ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर चेंजिंग रूम की गोपनीयता को लेकर गंभीर आशंका जताई। उनका कहना था कि मोबाइल कैमरे से जांच के दौरान चेंजिंग रूम और दीवारों के आसपास कुछ संदिग्ध उपकरण दिखाई दिए, जिससे उन्हें गुप्त कैमरे लगे होने की आशंका हुई। हालांकि इन आरोपों की अभी तक किसी सक्षम एजेंसी द्वारा पुष्टि नहीं की गई है।
- कुछ महिला पर्यटकों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर आरोप लगाया कि वाटर पार्क में स्नान के दौरान कुछ यूट्यूबर और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर वीडियो बनाते दिखाई देते हैं। उनका कहना है कि ऐसे वीडियो बाद में यूट्यूब एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किए जाते हैं, जिससे महिलाओं की निजता, सम्मान और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी रहती है।

जब संबंधित पर्यटकों से पूछा गया कि क्या
- उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस या प्रशासन से की है, तो उन्होंने बताया कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ मनोरंजन और छुट्टी का आनंद लेने यहां आए थे। ऐसी किसी आशंका की उन्हें पहले जानकारी नहीं थी। पर्यटकों का कहना है कि यदि इस प्रकार की आशंकाएं सही साबित होती हैं तो यह महिलाओं की निजता और सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर विषय है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
पर्यटकों ने प्रशासन से मांग की है कि वाटर पार्क परिसर, विशेषकर चेंजिंग रूम और अन्य संवेदनशील स्थानों की तकनीकी जांच कराई जाए। साथ ही पार्क तक जाने वाले सुनसान मार्ग पर नियमित पुलिस पेट्रोलिंग, सीसीटीवी निगरानी और आपातकालीन सहायता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि यहां आने वाले लोग बिना किसी भय के मनोरंजन कर सकें। - पर्यटकों का कहना है कि प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की आवाजाही वाले इस पर्यटन स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होना आवश्यक है। उनका कहना है कि तीन जिलों की सीमा पर स्थित इस प्रमुख पर्यटन स्थल पर सुरक्षा मानकों की नियमित समीक्षा और निगरानी की जानी चाहिए, जिससे आने वाले पर्यटक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें। रास्ते गुजरने के दौरान वाटर पार्क के समीप खड़े युवक महिलाओं व युवतियों पर कमेंट करते रहते हैं।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता