Camp organized : 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान के अंतर्गत निःशुल्क टीबी स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

हापुड़, तीन दिवसीय कार्यक्रम का आज दूसरा दिन
- हापुड़, 23 जून 2026 भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री टी0बी 0मुक्त भारत अभियान में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत चलाए जा रहे 100 दिवसीय सघन टी0बी0 अभियान के तहत आज जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह की अध्यक्षता में मेरिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड, दिल्ली रोड, हापुड़ में निःशुल्क टीबी स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, संभावित मरीजों की समय रहते पहचान करना तथा टीबी उन्मूलन के लिए समाज की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। शिविर में उपस्थित लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही संदिग्ध मरीजों की निःशुल्क स्क्रीनिंग कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किया गया।

इस अवसर उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि
- “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है। समय पर जांच और पूर्ण उपचार से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। लोगों से अपील की गई कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, वजन कम होना, बुखार या रात में पसीना आने जैसी समस्याएं हों तो तुरंत टीबी की जांच कराएं।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्साकर्मियों, मेरिनो इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों तथा कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की और टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मेरिनो इंडस्ट्री लिमिटेड के जनरल मैनेजर रामेन्द्र सिंह टी 0आर 0शर्मा डॉ प्रहलाद सहाय अग्रवाल डॉ दिनेश अग्रवाल विनोद वर्मा यासीन अली बृजेश खन्ना x रे तकनीशियन अजहर एवम् एच आर से सौरभ निगम आदि उपस्थित रहे
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता