Unsolved murder case solved : थाना हिण्डोरिया पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार

थाना हिण्डोरिया जिला दमोह दिनांक -24.06.2026 दिनांक 23/06/2026 को थाना हिण्डोरिया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 07 हिण्डोरिया स्थित अब्दुल रज्जाक के किराये के मकान के एक कमरे में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना हिण्डोरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर मृतक की पहचान बुच्ची उर्फ आमिर खान पिता निसार खान उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 हिण्डोरिया के रूप में हुई।
घटनास्थल निरीक्षण के दौरान मृतक के दोनों पैरों की जांघों पर चाकू के गंभीर घाव एवं शरीर पर खून के निशान पाए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा एफ.एस.एल. टीम द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए गए। मृतक के भाई इरशाद खान की रिपोर्ट पर थाना हिण्डोरिया में अपराध क्रमांक 211/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मृतक के घटना से पूर्व के संपर्कों, गतिविधियों एवं घटनास्थल के आसपास लगे तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से परीक्षण किया गया। जांच में सामने आया कि घटना की रात्रि गोप तलैया के पास मृतक बुच्ची खान का रामजी लोधी, पवन ठाकुर, शेर खान एवं चंदन सिंह के साथ विवाद हुआ था।
विवेचना के दौरान प्राप्त परिस्थितिजन्य साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उक्त व्यक्तियों को संदेह के आधार पर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।
आरोपियों ने बताया कि मृतक बुच्ची खान एवं रामजी लोधी के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। दिनांक 22/06/2026 की रात्रि विवाद के दौरान मृतक द्वारा रामजी लोधी को थप्पड़ मारकर अपमानित किया गया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने आपस में योजना बनाकर रात्रि करीब 01 बजे मृतक के कमरे पर पहुँचकर हमला किया। आरोपी रामजी लोधी द्वारा चाकू से वार कर बुच्ची खान की हत्या करना बताया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं अन्य साक्ष्य जप्त किए जाने संबंधी एवं गिरफ्तारशुदा आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किए जाने संबंधी कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारशुदा आरोपियों के नाम:-
1 रामजी ठाकुर पिता लाल सिंह ठाकुर उम्र 20 वर्ष वार्ड नंबर 05 हिण्डोरिया
2 पवन पिता खिलान सिंह ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 05 हिण्डोरिया
3 शेर खान पिता अजीम खान उम्र 22 वर्ष वार्ड नंबर 07 हिण्डोरिया
4 चंदन सिंह पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 20 वर्ष वार्ड नंबर 04 हिण्डोरिया
जप्त सामग्री-
1 घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकू
2 एक सफेद रंग की मोटरसाइकिल होंडा ट्विस्टर
3 घटना दिनांक को रामजी लोधी की पहनी शर्ट
4 एक मोबाइल फोन
(उक्त के संबंध में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।)
सराहनीय कार्य:-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया एवं एसडीओपी महोदया सुश्री प्रिया सिंधी के निर्देशन में थाना प्रभारी हिण्डोरिया निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर, हिण्डोरिया थाना टीम एवं साइबर सेल टीम दमोह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता