Prime Minister Modi : ‘कभी माफ न करें, कभी न भूलें’: आपातकाल की 51वीं बरसी पर बोले प्रधानमंत्री मोदी ?

Prime Minister Modi : ‘कभी माफ न करें, कभी न भूलें’: आपातकाल की 51वीं बरसी पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

Prime Minister Modi : 'कभी माफ न करें, कभी न भूलें': आपातकाल की 51वीं बरसी पर बोले प्रधानमंत्री मोदी
Prime Minister Modi : ‘कभी माफ न करें, कभी न भूलें’: आपातकाल की 51वीं बरसी पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली । 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लगाए गए आपातकाल की 51वीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय बताया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने नागरिकों से कहा कि इस दाग को बार-बार याद करने की जरूरत है, ताकि देश में फिर कोई ऐसा पैदा न हो, जिसको इस पाप के रास्ते पर जाने की इच्छा हो जाए। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर हैशटैग ‘संविधान हत्या दिवस’ के साथ पोस्ट किया, “क्या आप जानते हैं कि हमारे लोकतांत्रिक इतिहास में 25 जून इतना महत्वपूर्ण क्यों है?” उन्होंने लिखा, “आपातकाल लगाने वालों के माथे पर उस गंभीर पाप का कलंक हमेशा के लिए लग गया है। आज हम उन सभी लोगों को सलाम करते हैं, जो डटकर खड़े रहे। उन्हीं की वजह से लोकतंत्र बचा रहा। कभी माफ न करें और कभी न भूलें।”
पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में शुरुआत में इंदिरा गांधी के आपातकाल की घोषणा का अंश शेयर किया, जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री को कहते सुना गया, “राष्ट्रपति जी ने आपातकाल की घोषणा की है।” प्रधानमंत्री ने इसका शीर्षक दिया, “आपातकाल की 51वीं बरसी- जानिए क्यों इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय माना जाता है।”
पीएम मोदी ने संदेश में कहा, “आपातकाल लगाने वालों ने न सिर्फ हमारे संविधान की हत्या की, बल्कि उनका इरादा न्यायपालिका को भी अपना गुलाम बनाए रखने का था। इस दौरान लोगों को बड़े पैमाने पर प्रताड़ित किया गया। इसके अनेक उदाहरण हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। जॉर्ज फर्नांडिस साहब को जंजीरों में बांधा गया था और अनेक लोगों को कठोर यातनाएं दी गईं।

Prime Minister Modi : 'कभी माफ न करें, कभी न भूलें': आपातकाल की 51वीं बरसी पर बोले प्रधानमंत्री मोदी
Prime Minister Modi : ‘कभी माफ न करें, कभी न भूलें’: आपातकाल की 51वीं बरसी पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

मीसा के तहत किसी को भी ऐसे ही गिरफ्तार कर लिया जाता था। छात्रों को भी परेशान किया गया। अभिव्यक्ति की आजादी का भी गला घोंट दिया गया था। साथियों, उस दौर में जो हजारों लोग गिरफ्तार किए गए, उन पर ऐसे ही अमानवीय अत्याचार हुए।”
उन्होंने कहा, “देश के मीडिया को दबोच दिया गया था। पूरे हिंदुस्तान को जेलखाना बना दिया गया था, और सिर्फ किसी की सत्ता चली न जाए, इसलिए।”
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “आपातकाल को मैंने बहुत निकट से देखा है। करोड़ों लोगों को यातनाएं दी गईं। उनका जीना मुश्किल कर दिया गया था। जिस संसद के अंदर होता था, वह तो रिकॉर्ड पर है। आप कल्पना कर सकते हैं कि वह दौर कैसा था। आपातकाल लगाने वालों ने न सिर्फ हमारे संविधान की हत्या की, बल्कि उनका इरादा न्यायपालिका को भी अपना गुलाम बनाए रखने का था, लेकिन बहुत कोशिशों, हजारों गिरफ्तारियों और लाखों लोगों पर अत्याचार के बाद भी भारत के लोगों का लोकतंत्र से विश्वास डिगा नहीं।”
इस दौरान, पीएम मोदी ने कहा कि जनभागीदारी की शक्ति से बड़े-बड़े संकटों का मुकाबला किया जा सकता है। उस समय जब मीडिया पर ताले लग चुके थे, हर किसी को लगता था कि आज शाम को पुलिस आएगी और पकड़ लेगी। ऐसे वातावरण में मेरे देश के लोगों का सामर्थ और ताकत देखिए, जाति, पंथ व संप्रदाय, इन सबसे ऊपर उठकर देश ने उस समय चुनाव में नतीजा दिया था, लोकतंत्र के लिए वोट किया था और लोकतंत्र को पुन:स्थापित किया था। ये मेरे देश के मतदाताओं की ताकत है।
अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “संविधान की बातें बताना और संविधान को कुचलने का पाप करना, इन चीजों को कोई भूल नहीं सकता है। उस समय जो भी इस पाप के भागीदार थे, ये पाप कभी मिटने वाला नहीं है। इस दाग को बार-बार स्मरण करने की भी जरूरत है, ताकि देश में फिर कोई ऐसा पैदा न हो, जिसको इस पाप के रास्ते पर जाने की इच्छा हो जाए। इसलिए याद करना जरूरी है, किसी को भला-बुरा कहने के लिए नहीं।”

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Free Skills : दौसा में 40 दिवसीय निःशुल्क कौशल विकास शिविर : 450 से अधिक बच्चों ने सीखे हुनर

Free Skills : दौसा में 40 दिवसीय निःशुल्क कौशल विकास शिविर : 450 से अधिक बच्चों ने सीखे हुनर ?

Free Skills : दौसा में 40 दिवसीय निःशुल्क कौशल विकास शिविर : 450 से अधिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *