Murder of a young man : झारखंड : मोहर्रम के जुलूस में निकाली पुरानी दुश्मनी, पानी पीने के बहाने घर में घुसकर हमलावरों ने की युवक की हत्या

चतरा । झारखंड के चतरा जिले में एक पुरानी दुश्मनी के चलते कुछ लोगों ने मोहर्रम जुलूस के दौरान युवक की हत्या कर दी। इस हमले में युवक के चाचा को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोड़हाई गांव में शुक्रवार देर रात यह वारदात हुई। बताया गया कि मोहर्रम जुलूस के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर बेखौफ हमलावरों ने एक युवक की घर में घुसकर निर्मम हत्या की। वहीं, बीच-बचाव करने आए उसके चाचा को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। सामने आया कि मोहर्रम जुलूस के दौरान डीजे बंद कर कुछ हमलावर एक घर में घुसे। उन्होंने पहले परिवार वालों से पानी मांगा और फिर युवक शाहजहां को खोजना शुरू किया। युवक के सामने आते ही हमलावरों ने टांगी और भुजाली से उसकी जांघ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में उसकी जांघ की मांसपेशियां बुरी तरह कट गईं और खून बहने लगा।

भतीजे को लहूलुहान देख जब चाचा शबीर मियां उसे बचाने दौड़े, तो हमलावरों ने उनके सीने के दोनों तरफ चाकू से वार कर दिया। शबीर के सीने में कुल 13 टांके (एक तरफ 9, दूसरी तरफ 4) लगे हैं और उनका हजारीबाग में इलाज जारी है। वहीं, गंभीर रूप से घायल शाहजहां ने बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि पीड़ित और आरोपी दोनों पड़ोसी हैं। रात 11 बजे से बाद दोनों में फिर से विवाद हुआ था। इसके बाद एक युवक की हत्या कर दी गई।
परिजनों के अनुसार, तीन दिन पहले बच्चों को लेकर शाहजहां और आरोपियों के परिवारों के बीच बहस हुई थी। मोहर्रम के बाद इस विवाद को सुलझाने के लिए बैठक होनी थी, लेकिन उससे पहले ही इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया गया।
सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी बाप-बेटे, फरहान और फैजान की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने कहा कि परिजनों की आवेदन के आधार पर मामले की गहन तफ्तीश और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता