Mobile phone recovered : पुलिस मुठभेड़ में वांछित गो-तस्कर पंकज यादव गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद

पुलिस मुठभेड़ दिनांक 29.06.2026 थाना सरपतहां पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में जनपद देवरिया में वांछित 01 गो-तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 तमन्चा, 03 कारतूस, 01 मो0सा0 व मोबाइल फोन बरामद- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री यजुवेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चेकिंग में ग्राम समोधपुर मार्ग स्थित कम्मरपुर पुलिया पर मौजूद थे कि तभी एक व्यक्ति एक मोटर साइकिल से समोधपुर की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। पास आने पर पुलिस बल को देखकर अचानक हड़बड़ाकर मोटरसाइकिल मोड़कर भागना चाहा, तभी हडबड़ाहट मे मोटर साइकिल पलट गयी। व्यक्ति पैदल ही कम्मरपुर गाँव के तरफ भागा, जिसको थानाध्यक्ष सरपतहा द्वारा रुकने के लिए कहा गया, जिस पर अभियुक्त द्वारा अपने हाथ में लिये हुए तमंचे से पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से दो फायर कर दिया, जिसमे से एक गोली थानाध्यक्ष सरपतहा के दाहिनी कान के पास से सनसनाती हुई निकल गयी। जिसके उपरांत आत्मरक्षार्थ थानाध्यक्ष सरपतहा एवं उ0नि0 सुरेश कुमार सिंह द्वारा फायर किया गया। कुछ देर बाद फायर की आवाज बन्द होने पर उस व्यक्ति के पास पहुँचे तो उसके बाये पैर में घुटने के नीचे गोली लगी थी। पूछताछ पर अपना नाम पंकज यादव पुत्र रूदल यादव निवासी सारी बडौना थाना सरपतहा जनपद जौनपुर उम्र करीब 35 वर्ष बताया। मौके पर अभियुक्त एक तमचा 0.315 बोर, एक खोखा व एक जिन्दा कारतुस .0315 बोर का, मोबाइल फोन व चोरी की 01 मोटरसाइकिल स्पेलेण्डर प्लस यू0पी0 62 ए0के0 3329 अंकित है । मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अखण्डनगर से चोरी किया था तथा इसका नम्बर प्लेट बदल कर चला रहा था। अभियुक्त को वास्ते जीवन रक्षार्थ सरकारी वाहन से ईलाज हेतु सी0एच0सी0 सुईथाकला के लिए रवाना किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 232/26 धारा 109(1) /317(2),318(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।”

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. पंकज यादव पुत्र रूदल यादव निवासी सारी बडौना थाना सरपतहा जनपद जौनपुर
आपराधिक इतिहास का विवरण-
1. मु0अ0सं0 447/2023 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 कोतवाली देहात गोण्डा
2. मु0अ0सं0 204/19 धारा34/392/411 भादवि सरपतहाँ जौनपुर
3. मु0अ0सं0 238/19 धारा 34/392/411 भादवि सरपतहाँ जौनपुर
4. मु0अ0सं0 13/21 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 419/420/467/468/471 भादवि सरपतहॉंजौनपुर
5. मु0अ0सं0 229/22 धारा 3 (1) उ0 प्र0 गैगेस्टर एक्ट सरपतहांजौनपुर
6. मु0अ0सं0 243/19 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 सरपतहां जौनपुर
7. मु0अ0सं0 164/24 धारा3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 325 बी0एन0एस0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 एकौना देवरिया
8. मु0अ0सं0 232/26 धारा 109(1) /317(2),318(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट
बरामदगी का विवरण-
1. 01 तमन्चा .315 बोर
2. 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर
3. 02 खोखा कारतूस .315 बोर
4. 01 मो0सां0 चे0नं0 HAW128NHF15648
गिरफ्तारी/बरामदगी करने टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष श्री यजुवेन्द्र कुमार सिंह थाना सरपतहा जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 श्री सुरेश कुमार सिहं चौकी प्रभारी पट्टीनरेन्द्रपुर थाना सरपतहा जौनपुर
3. हे0का0 सूर्यप्रताप सिंह यादव थाना सरपतहा जौनपुर
4. का0 नितीश कुमार थाना सरपतहा जौनपुर
5. का0 रतन लाल गिरी थाना सरपतहा जौनपुर
6. का0 विरेन्द्र चौहान थाना सरपतहा जौनपुर
7. का0 पवन कुमार यादव थाना सरपतहा जौनपुर
8. का0 मणिश्वर कुमार थाना सरपतहा जौनपुर
9. रि0का0 प्रिन्स साहनी थाना सरपतहा जौनपुर
10. रि0का0शिवम कुशवाहा थाना सरपतहा जौनपुर
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता