Prajapati Honoured : लोक भवन में शिक्षा नीति की नैतिकता आधारित संगोष्ठी में हापुड़ के जिला सचिव मुकेश प्रजापति सम्मानित ?

Prajapati Honoured : लोक भवन में शिक्षा नीति की नैतिकता आधारित संगोष्ठी में हापुड़ के जिला सचिव मुकेश प्रजापति सम्मानित

Prajapati Honoured : लोक भवन में शिक्षा नीति की नैतिकता आधारित संगोष्ठी में हापुड़ के जिला सचिव मुकेश प्रजापति सम्मानित
Prajapati Honoured : लोक भवन में शिक्षा नीति की नैतिकता आधारित संगोष्ठी में हापुड़ के जिला सचिव मुकेश प्रजापति सम्मानित

लोक भवन में शिक्षा नीति में नैतिकता पर आधारित सेमिनार का राष्ट्रीय सैनिक संस्था का आयोजन कार्यक्रम में हापुड़ ईकाई एवं जिला सचिव मुकेश प्रजापति को महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड ने किया सम्मानित
18 जुलाई 2026,लोक भवन ( पूर्व में राज भवन ) देहरादून कैंट : आज यहाँ राष्ट्रीय सैनिक संस्था के शिक्षा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में  “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में मूल्य आधारित शिक्षा एवं भारतीय ज्ञान परम्परा” विषय पर एक भव्य राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं, आध्यात्मिक गुरुओं, पूर्व सैन्य अधिकारियों, विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न आयामों पर गंभीर मंथन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल उत्तराखण्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञानार्जन या रोजगार प्राप्ति नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, राष्ट्रभक्ति, नैतिक मूल्यों, संवैधानिक दायित्वों तथा उत्तरदायी नागरिकों का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारत की प्राचीन ज्ञान परम्परा और आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अद्वितीय समन्वय प्रस्तुत करती है तथा विकसित भारत–2047 के निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि युद्ध प्रारंभ होने का निमंत्रण नहीं दिया जाता लिहाजा हमे उसके लिए तैयार रहना है ।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी, वीर चक्र  ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा की Win Win सिधांत लाभ पर आधारित है नैतिक मूल्यों पर नहीं | अगर एक हलवाई और फ़ूड इन्स्पेक्टर win win स्थिति में आ जाये तो नुक्सान उपभोगता का होगा | ऐसे ही देश का GDP भी आर्थिक संकेत हो सकता है नैतिक संकेत नहीं | कार निकोबार में लाखो पेड़ काटे जायेंगे और बंदरगाह का निर्माण होगा | निर्माण की वजह से GDP तो बढ़ेगी लेकिन पेड़ कटने से भयंकर विनाश होगा | इसलिए नैतिक शिक्षा में वास्तविक विकास , मानवीय मूल्य और पर्यावरण संरक्षण मुख्य होने चाहिए |
राजन छिब्बर ने बताया कि एक दफा विदेशी व्यक्ति भारत में किसी मुसीबत में फस गया और कहने लगा कि मैं इस सड़े हुए देश में दोबारा नहीं आऊंगा । उन्होंने अत्यंत मेहनत करके उसे मुसीबत से निकाला । वो इन्हें 40 लाख रुपये के चेक देने लगा । उन्होंने कहा कि मुझे पैसे नहीं चाहिए । मेरे देश के बारे में अप शब्द मत कहो । वो आदमी अब स्कोडा ग्रुप का चेयरमैन बन गया और उसने इन्हें भारत में अपना मुख्य सलाहकार नियुक्त किया ।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के शिक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक मेजर जनरल ओ. पी. सोनी  ने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा को शिक्षा के प्रत्येक स्तर पर समुचित स्थान देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन बौद्धिक धरोहर आधुनिक विज्ञान, अनुसंधान, नवाचार और नैतिक मूल्यों के साथ समन्वित होकर भविष्य की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दे सकती है। उन्होंने मूल्य आधारित शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।
पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने अपने प्रेरक विचारों में शिक्षा में राष्ट्रभक्ति, नैतिकता, आध्यात्मिक चेतना तथा मानवीय मूल्यों के समावेश की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य संवेदनशील, उत्तरदायी और राष्ट्रनिष्ठ नागरिकों का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार नहीं संस्कार पर ध्यान दो , इंटरनेट नहीं , इनरनेट पर ध्यान दो ।

Prajapati Honoured : लोक भवन में शिक्षा नीति की नैतिकता आधारित संगोष्ठी में हापुड़ के जिला सचिव मुकेश प्रजापति सम्मानित
Prajapati Honoured : लोक भवन में शिक्षा नीति की नैतिकता आधारित संगोष्ठी में हापुड़ के जिला सचिव मुकेश प्रजापति सम्मानित

लेफ्टिनेंट जनरल अश्वनी कुमार बक्शी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की आवश्यकता, उसके उद्देश्य तथा भारत की शिक्षा व्यवस्था में उसके दूरगामी प्रभावों का विस्तृतढ विश्लेषण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यह नीति भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई, बहुविषयी, लचीली एवं भविष्य उन्मुख शिक्षा प्रणाली का मार्ग प्रशस्त करती है।
अन्य वक्ताओं में मेजर जनरल थपलियाल ने उच्च शिक्षा संस्थानों पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभाव, श्री राजन छिब्बर ने प्रबंधन शिक्षा की भूमिका, प्रो. (डॉ.) नीलम पवार ने विकसित भारत के निर्माण में महिला सशक्तिकरण तथा डॉ. पी. शिवस्वरूप ने मूल्य आधारित शिक्षा की अनिवार्यता पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर राष्ट्रिय सैनिक संस्था के पांच सदस्यों एवम दो देशभक्त नागरिकों को उत्क्रष्ट देश भक्ति पदक देकर सम्मानित किया गया जिसमें
नरेश उनियाल ( उत्तराखंड ) ,पुष्कर बिष्ट ( गाज़ियाबाद ) , राहुल पुरी ( हरिद्वार ) , मंजू शर्मा क्ष( उत्तराखंड ) , शोबित कुमार (मुज्जफरनगर) गौरव सेनानी मांगेराम (मुजफ्फरनगर)
तथा मुकेश प्रजापति (हापुड़) से मौजूद थे
संस्था के उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष
ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि संगोष्ठी में सर्वसम्मति से यह मत व्यक्त किया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का सफल क्रियान्वयन तभी संभव होगा जब गौरव सेनानी स्कूलों में और समाज में कर्तव्यनिष्ठा , अनुशासन और ईमानदारी का संदेश फैलाएंगे।
आज का कार्यक्रम आने वाले समय के लिए चरित्र निर्माण की दिशा में एक मजबूत पहल साबित होगा ।
सभी ने संकल्प लिया कि हम स्कूलों में जा जाकर प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण और चरित्र निर्माण का काम करे ।
इस अवसर पर जिला इकाई हापुड़ से प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी
जिला सचिव मुकेश प्रजापति, वरिष्ठ जिला सचिव मुकेश त्यागी, वरिष्ठ जिला संरक्षक हरीराज सिंह त्यागी, जिला अनुशासन सचिव गुलशन त्यागी, सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, नगर उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, तहसील अध्यक्ष धौलाना कुलदीप तोमर, तहसील कोषाध्यक्ष अमित तोमर, नगर अध्यक्ष ऋषिपाल प्रजापति, दीपचन्द प्रजापति, तहसील अध्यक्ष हापुड़ सतवीर प्रधान, युवा कमांड जिला उपाध्यक्ष अनिल त्यागी, जिला संरक्षक शशांक मुनि त्यागी, प्रशासनिक सदस्य श्रीराम प्रजापति, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Best wishes : पुलिस कप्तान अभिमन्यु मांगलिक ने उपनिरीक्षक पद पर चयनित पुलिस कर्मियों को दी शुभकामनाएं

Best wishes : पुलिस कप्तान अभिमन्यु मांगलिक ने उपनिरीक्षक पद पर चयनित पुलिस कर्मियों को दी शुभकामनाएं ?

Best wishes : पुलिस कप्तान अभिमन्यु मांगलिक ने उपनिरीक्षक पद पर चयनित पुलिस कर्मियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *