SP honored them : उपनिरीक्षक पद पर चयनित महिला एवं पुरुष आरक्षियों का एसपी ने किया सम्मान

– एसपी ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
- फतेहपुर। जनपद में तैनात महिला एवं पुरुष आरक्षियों के उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) पद पर चयनित होने पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने चयनित पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि उपनिरीक्षक पद पर चयनित होना प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए गर्व और उपलब्धि का विषय है। यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण, लगन और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने सभी चयनित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब उनकी जिम्मेदारियां पहले से अधिक बढ़ गई हैं।

ऐसे में वे अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी,
- निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ करें तथा आमजन की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की गरिमा, विश्वसनीयता और जनविश्वास को और मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। एसपी ने चयनित उपनिरीक्षकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यशैली के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही एक पुलिस अधिकारी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान चयनित महिला एवं पुरुष आरक्षियों ने पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने चयनित सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता