Dharmendra Pradhan : सीजेपी का बड़ा बयान : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर कोई समझौता नहीं, पद छोड़ना ही होगा ?

Dharmendra Pradhan : सीजेपी का बड़ा बयान : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर कोई समझौता नहीं, पद छोड़ना ही होगा

Dharmendra Pradhan : सीजेपी का बड़ा बयान : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर कोई समझौता नहीं, पद छोड़ना ही होगा
Dharmendra Pradhan : सीजेपी का बड़ा बयान : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर कोई समझौता नहीं, पद छोड़ना ही होगा

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर डटे प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच गतिरोध लगातार गहराता जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने साफ कर दिया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता। सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने स्पष्ट किया कि जब तक शिक्षा मंत्री पद नहीं छोड़ते, तब तक आंदोलन यूं ही जारी रहेगा। सोनम वांगचुक से हुई बातचीत का हवाला देते हुए मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा, “मैंने आज सोनम वांगचुक से कई बार बात की है। उन्होंने सभी प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और आंदोलन को पूरी तरह अनुशासित रखने की अपील की है। देश में पहले भी कई बड़े आंदोलनों में सत्ताधारी दल की तरफ से असामाजिक तत्वों की घुसपैठ कराई गई और बाद में पूरा दोष आंदोलनकारियों पर मढ़ दिया गया। हमें इस बार बहुत सतर्क रहना होगा ताकि ऐसा कुछ न हो।” केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता जे.पी. नड्डा द्वारा विपक्ष पर आंदोलन के जरिए राजनीतिक रोटियां सेकने के लगाए गए आरोपों पर सौरभ दास ने कड़ा एतराज जताया।

Dharmendra Pradhan : सीजेपी का बड़ा बयान : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर कोई समझौता नहीं, पद छोड़ना ही होगा
Dharmendra Pradhan : सीजेपी का बड़ा बयान : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर कोई समझौता नहीं, पद छोड़ना ही होगा

उन्होंने कहा-“लोग पिछले 30 से भी ज्यादा दिनों से सड़कों पर बैठे हैं और सरकार कह रही है कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को लेकर कोई समझौता नहीं होगा, उन्हें पद छोड़ना ही पड़ेगा। जब तक ऐसा नहीं होता, हमारा प्रदर्शन खत्म नहीं होगा।”
इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा था कि सरकार संसद में इस संवेदनशील मुद्दे पर पूरी गंभीरता से बहस कराने के लिए तैयार है।
नड्डा ने कहा था, “हम गहन और ठोस चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। संसद ही वह सबसे उपयुक्त जगह है जहाँ इस मुद्दे पर गहराई से विचार-विमर्श हो सकता है ताकि एक ठोस नीति बनाई जा सके। बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी सुरक्षा व न्याय सुनिश्चित करना सरकार के साथ-साथ विपक्ष की भी सामूहिक ज़िम्मेदारी है।”
हालांकि, दोनों पक्षों के अड़ियल रुख को देखते हुए फिलहाल इस आंदोलन और राजनीतिक गतिरोध का जल्द हल निकलता नजर नहीं आ रहा है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Change in the system : फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं रुकेगा पेपर लीक, व्यवस्था में बदलाव जरूरी: CJP

Change in the system : फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं रुकेगा पेपर लीक, व्यवस्था में बदलाव जरूरी: CJP ?

Change in the system : फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं रुकेगा पेपर लीक, व्यवस्था में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *