Demand for resignation : रोहतक में रातभर सड़कों पर डटे रहे स्टूडेंट व अभिभावक : रात जागो देश बचाओ’ अभियान के तहत काटी रात, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

रोहतक (हरियाणा)। नीट पेपर लीक मामले और 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में रोहतक का माहौल गरमा गया है। रोहतक के अंबेडकर चौक पर छात्रों और अभिभावकों ने 12 घंटे के ‘रात जागो देश बचाओ’ अभियान के तहत रातभर धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग की। “स्त्री जब सड़क पर उतरती है तो इतिहास लिखा जाता है” — वनिता ढाका अपने बच्चों के साथ धरने पर पहुंची वनिता ढाका ने कहा कि 2014 से लेकर अब तक लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में है।
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा : “20 जुलाई को दिल्ली में छात्रों के साथ जो हुआ, वह पुलिस का बेहद गलत रवैया था। आज जनता जागरूक हो चुकी है और अपने बच्चों के हक के लिए लड़ेगी। जब एक मां और स्त्री रोड पर उतरकर आवाज उठाती है, तो इतिहास लिखा जाता है। अब हम बच्चों के साथ दिल्ली भी जाएंगे।”

दिल्ली में चक्रव्यूह बनाकर हमला करने का आरोप
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के जिलाध्यक्ष अमित पिलाना ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध और संसद मार्च के दौरान छात्रों के साथ बर्बरता की गई।
अमित पिलाना के अनुसार-युवाओं को जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस के आसपास चक्रव्यूह की तरह घेरकर वाटर कैनन, आंसू गैस के गोले और पुलिस बल का प्रयोग किया गया।
कई छात्रों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सीपीआर तक देना पड़ा।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की तानाशाही और हठधर्मिता के कारण युवाओं से बातचीत के रास्ते बंद किए जा रहे हैं।
12 साल में 172 परीक्षाओं में घोटालों का दावा
दिशा छात्र संगठन के प्रतिनिधि इंद्रजीत ने कहा कि नीट पेपर लीक की त्रासदी के कारण देश के 22 युवाओं ने आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाया है। उन्होंने दावा किया कि बीते 12 वर्षों में लगभग 172 परीक्षाओं में गड़बड़ियों के मामले सामने आए हैं और 87 परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी हैं। शिक्षा मंत्री को इन सभी घोटालों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।
वहीं, किसान नेता सुमित सिंह ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा बार-बार हो रही धांधली पर सरकार जवाबदेही तय करने से बच रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में ही रोहतक के अंबेडकर चौक पर यह 12 घंटे का पड़ाव डाला गया है और जब तक जायज मांगे पूरी नहीं होतीं, यह आवाज उठती रहेगी।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता