Inauguration of the stall : सांसद कंवर सिंह तंवर ने दिशा बैठक में डे-केयर सेंटर और कांवड़ प्रेरणा स्टॉल का उद्घाटन किया ?

Inauguration of the stall : सांसद कंवर सिंह तंवर ने दिशा बैठक में डे-केयर सेंटर और कांवड़ प्रेरणा स्टॉल का उद्घाटन किया

Inauguration of the stall : सांसद कंवर सिंह तंवर ने दिशा बैठक में डे-केयर सेंटर और कांवड़ प्रेरणा स्टॉल का उद्घाटन किया
Inauguration of the stall : सांसद कंवर सिंह तंवर ने दिशा बैठक में डे-केयर सेंटर और कांवड़ प्रेरणा स्टॉल का उद्घाटन किया

सूचना विभाग हापुड़

  • दिनांक 25/07/2026 माननीय लोकसभा अमरोहा सांसद कंवर सिंह तंवर की अध्यक्षता में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” की बैठक जिला कार्यक्रम विभाग द्वारा विकास भवन में संचालित किया गया डे केयर सेंटर, मान्य सांसद कंवर सिंह तंवर जी ने डे केयर सेंटर का फीता काटकर किया शुभारंभ। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के द्वारा संचालित समूह के माध्यम से कावड़ यात्रा के दौरान लगाए जाएंगे प्रेरणा स्टॉल अमरोहा लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद जी के द्वारा फीता काटकर कांवड़ प्रेरणा स्टॉल का किया गया उद्घाटन आज विकास भवन के सभागार, हापुड़ में माननीय सांसद कंवर सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी कविता मीना के द्वारा पौधा देकर मा० सांसद कंवर सिंह तंवर जी का स्वागत किया गया। बैठक शुरू होने से पूर्व अमरोहा लोकसभा क्षेत्र सांसद कंवर सिंह तंवर जी के द्वारा राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित समूह के माध्यम से बनाए गए कावड़ फूड स्टॉल (प्रेरणा स्टॉल) का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके उपरांत विकास भवन परिसर में संचलित बाल संरक्षण गृह केंद्र का भी मनानीय सांसद द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया गया जहां काम काज करने वाले महिला अपने बच्चों को देखबहाल हेतु रख सकती है। केंद्र में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वार आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की तैनाती कर दी है।
    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विगत बैठक में माननीय सांसद एवं विधायकगणों द्वारा दिए गए बिंदुओं के निस्तारण के संबंध में अवगत कराया।
Inauguration of the stall : सांसद कंवर सिंह तंवर ने दिशा बैठक में डे-केयर सेंटर और कांवड़ प्रेरणा स्टॉल का उद्घाटन किया
Inauguration of the stall : सांसद कंवर सिंह तंवर ने दिशा बैठक में डे-केयर सेंटर और कांवड़ प्रेरणा स्टॉल का उद्घाटन किया

बैठक के प्रमुख बिंदु:

  • 1. प्रधानमंत्री आवास योजना: ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिन लाभार्थियों के आवास पूर्ण हो चुके हैं उन्हें गृह प्रवेश कराने के निर्देश दिए गए।
    2. जल जीवन मिशन: जनपद में हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत शेष बचे घरों को 100% कनेक्शन से जोड़ने हेतु समयबद्ध कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए।
    3. आयुष्मान भारत: आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने और सभी पात्र परिवारों का शत-प्रतिशत सत्यापन पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
    4. पीएम किसान सम्मान निधि: अपात्र किसानों को चिन्हित कर वसूली की कार्यवाही एवं नए पात्र किसानों का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर दिया गया।
    5. सड़क एवं विद्युतीकरण: पीएम ग्राम सड़क योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश।
    बैठक में बिंदुवार महात्मा गांधी रोजगार मनरेगा , स्वयं सहायता समूह , कौशल विकास मिशन, प्रधानमंत्री सड़क योजना , समाज कल्याण , दिव्यांग जनशक्तिकरण, जिला प्रोबेशन विभाग , विद्युत विभाग , नगर पालिका परिषद, जल निगम शिक्षा विभाग परिवहन विभाग नेशनल हाईवे सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों के कार्यो की समीक्षा की गई। मा० सांसद जी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए की जो भी कार्य उनके द्वारा कराए जाते हैं उसकी जानकारी संबंधित जनप्रतिनिधि को अवश्य कराए।
    माननीय सांसद ने कहा कि “दिशा” समिति का उद्देश्य केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों को प्राथमिकता से लागू करें। उन्होंने अधिकारियों से फील्ड विजिट कर योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने को कहा।

जिलाधिकारी के निर्देश:
जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन 15 दिवस में सुनिश्चित किया जाए। योजनाओं की प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध किया जाए।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर, विधायक सदर श्री विजय पाल आढ़ती, विधायक गढ़मुक्तेश्वर श्री हरेंद्र तेवतिया, विधायक धौलाना श्री धर्मेश तोमर, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, मेरठ लोकसभा सांसद प्रतिनिधि बबली, गाजियाबाद लोकसभा सांसद प्रतिनिधि, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, जिला विकास अधिकारी, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी , ब्लॉक प्रमुख एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Abdul Kalam : भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का प्रेरणादायी जीवन आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाता है

Abdul Kalam : भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का प्रेरणादायी जीवन आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाता है ?

Abdul Kalam : भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का प्रेरणादायी जीवन आज भी युवाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *