Medal : सीडब्ल्यूजी 2026 : शर्मिला ने देश को दिलाया दूसरा गोल्ड, भारत की झोली में 4 और मेडल ?

Medal : सीडब्ल्यूजी 2026 : शर्मिला ने देश को दिलाया दूसरा गोल्ड, भारत की झोली में 4 और मेडल

Medal : सीडब्ल्यूजी 2026 : शर्मिला ने देश को दिलाया दूसरा गोल्ड, भारत की झोली में 4 और मेडल
Medal : सीडब्ल्यूजी 2026 : शर्मिला ने देश को दिलाया दूसरा गोल्ड, भारत की झोली में 4 और मेडल

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सोमवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) देश के खाते में 4 और पदक जुड़ गए। भारत ने विमेंस शॉट पुट एफ57 प्रतियोगिता में एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया, जबकि हाई जंप और पुरुषों की 79 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 1-1 सिल्वर मेडल हाथ लगा। कुल 10 मेडल्स (2 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज) के साथ भारत मेडल टैली में 8वें पायदान पर है। भारतीय पैरा एथलीट शर्मिला ने ‘विमेंस शॉट पुट एफ57’ वर्ग की फाइनल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9.81 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हुए गोल्ड अपने नाम किया। उन्होंने छह प्रयासों में क्रमशः 9.48, 9.58, 9.81, 9.17, 9.37 और 9.60 मीटर का प्रदर्शन किया। तीसरे प्रयास में हासिल 9.81 मीटर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इस उपलब्धि के साथ शर्मिला ने अपना सीजन बेस्ट भी दर्ज किया। घाना की जिनाबु इसाह ने 8.65 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ सिल्वर मेडल जीता। उनके छह प्रयास 8.65, 8.37, 8.60, 7.98, 8.24 और 8.09 मीटर रहे। यह प्रदर्शन भी उनका सीजन बेस्ट रहा। वहीं, भारत की शिल्पा कंचुगरकोप्पालु शायला ने 7.26 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ ब्रॉन्ज हासिल किया। उन्होंने 6.69, 6.95, 7.26, 6.91 और 7.09 मीटर के प्रयास किए, जबकि छठा प्रयास अमान्य रहा। इसके बावजूद 7.26 मीटर का प्रदर्शन उनके लिए पर्सनल बेस्ट साबित हुआ।

Medal : सीडब्ल्यूजी 2026 : शर्मिला ने देश को दिलाया दूसरा गोल्ड, भारत की झोली में 4 और मेडल
Medal : सीडब्ल्यूजी 2026 : शर्मिला ने देश को दिलाया दूसरा गोल्ड, भारत की झोली में 4 और मेडल

दूसरी ओर, भारतीय हाई जंप खिलाड़ी सर्वेश अनिल कुशारे ने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2.25 मीटर की छलांग के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। कड़े मुकाबले में वह जमैका के रोमेन बेकफोर्ड के खिलाफ गोल्ड मेडल से बेहद मामूली अंतर से चूक गए। दोनों शीर्ष खिलाड़ियों ने 2.25 मीटर की समान ऊंचाई पार की, लेकिन प्रयासों की संख्या के आधार (काउंटबैक) पर फैसला हुआ, जिसमें जमैका के खिलाड़ी को बढ़त मिली। इंग्लैंड के किमानी जैक 2.20 मीटर की छलांग के साथ तीसरे स्थान पर रहे। भारत के आदर्श राम ज्योति शंकर 2.15 मीटर की छलांग के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
वहीं, पुरुषों की 79 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत के वल्लूरी अजय बाबू ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। अजय बाबू ने कुल 330 किग्रा वजन (149 स्नैच (गेम रिकॉर्ड) + 181 क्लीन एंड जर्क) उठाया। मलेशिया के एरी हिदायत मुहम्मद कुल 331 किग्रा (गेम रिकॉर्ड) के साथ शीर्ष पर रहे, जिन्होंने स्नैच में 147 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 184 किग्रा भार उठाया। इंग्लैंड के क्रिस मरे ने कुल 325 किग्रा वजन (148 स्नैच + 177 क्लीन एंड जर्क) के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Rising prices : भारत में सोने की खरीदारी की रफ्तार पड़ी धीमी, बढ़ती कीमतों और महंगाई का असर साफ, तीन महीने में मांग में 6 फीसदी की गिरावट

Rising prices : भारत में सोने की खरीदारी की रफ्तार पड़ी धीमी, बढ़ती कीमतों और महंगाई का असर साफ, तीन महीने में मांग में 6 फीसदी की गिरावट ?

Rising prices : भारत में सोने की खरीदारी की रफ्तार पड़ी धीमी, बढ़ती कीमतों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *