Darshan of Ram Lalla : अयोध्या में सावन मेले की तैयारियां तेज, रामलला के दर्शन में नहीं होगी कोई परेशानी ?

Darshan of Ram Lalla : अयोध्या में सावन मेले की तैयारियां तेज, रामलला के दर्शन में नहीं होगी कोई परेशानी

Darshan of Ram Lalla : अयोध्या में सावन मेले की तैयारियां तेज, रामलला के दर्शन में नहीं होगी कोई परेशानी
Darshan of Ram Lalla : अयोध्या में सावन मेले की तैयारियां तेज, रामलला के दर्शन में नहीं होगी कोई परेशानी

अयोध्या,। गुरु पूर्णिमा और श्रावण मास की शुरुआत से पहले अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने व्यापक तैयारियां की हैं। महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि रामलला के दर्शन में किसी प्रकार की कमी नहीं है और आने वाले दिनों में भी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलती रहेंगी। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि रामलला के दर्शन की व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि राम मंदिर में परंपराओं के अनुसार सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं। मंदिर के पुजारी विधि-विधान से पूजा-पाठ कर रहे हैं और संत-महंत भी व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं।

Darshan of Ram Lalla : अयोध्या में सावन मेले की तैयारियां तेज, रामलला के दर्शन में नहीं होगी कोई परेशानी
Darshan of Ram Lalla : अयोध्या में सावन मेले की तैयारियां तेज, रामलला के दर्शन में नहीं होगी कोई परेशानी

सावन के दौरान होने वाले झूला उत्सव को लेकर भी उन्होंने जानकारी दी। महंत ने बताया कि इस वर्ष भी रामलला को पारंपरिक चांदी के झूले पर विराजमान कर झुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन और मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार व्यवस्थाओं में सुधार कर रहे हैं।
वहीं, अयोध्या के सर्किल अधिकारी (सीओ) आशुतोष तिवारी ने बताया कि सावन झूला मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को नौ सेक्टरों में बांटा गया है और प्रत्येक सेक्टर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर एसडीआरएफ की टीमें और अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन निगरानी और कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार नजर रखी जाएगी।
सीओ आशुतोष तिवारी ने कहा कि सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अगले आदेश तक सभी प्रकार की नौकायन गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

 

 

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

International players : खेल विभाग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित, 16 खेलों के लिए 14 अगस्त तक करें आवेदन

International players : खेल विभाग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित, 16 खेलों के लिए 14 अगस्त तक करें आवेदन ?

International players : खेल विभाग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित, 16 खेलों के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *