International players : खेल विभाग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित, 16 खेलों के लिए 14 अगस्त तक करें आवेदन

हापुड़। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित 34 आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में उत्कृष्ट प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु 16 खेलों में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित खिलाड़ियों को ₹1.50 लाख प्रतिमाह मानदेय पर प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
खेल विभाग के अनुसार हॉकी, तैराकी, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो, हैंडबॉल और तीरंदाजी सहित कुल 16 खेलों के लिए 40 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण कार्य हेतु आबद्ध किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन खिलाड़ियों की तैनाती प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में की जाएगी, ताकि खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप पर आवेदन दो प्रतियों में संबंधित कार्यालय में 14 अगस्त 2026 की सायं 4:00 बजे तक जमा करना होगा। निर्धारित समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल वही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आवेदन के पात्र होंगे जिन्होंने ओलंपिक खेल, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियाई खेल, विश्व कप या विश्व चैंपियनशिप (जो प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित होती है) में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है।
खेल विभाग का उद्देश्य अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के अनुभव का लाभ प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों तक पहुंचाना है, जिससे उन्हें आधुनिक तकनीक, प्रतिस्पर्धी रणनीति और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त हो सके। विभाग का मानना है कि इससे प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए मजबूत आधार तैयार होगा।
विभाग ने सभी पात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। आवेदन प्रक्रिया, निर्धारित प्रारूप और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित खेल विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता