Successful implementation : अधिकारी शासन द्वारा संचालित योजनाओं का सफल क्रियान्वयन ?

अधिकारी शासन द्वारा संचालित योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें – मा मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल
जनपद की 50 लाख से अधिक 61 निर्माणाधीन परियोजनाओं में हो रहे कार्यों की गुणवत्ताओं का रखें विशेष ध्यान प्रभारी मंत्री
- हापुड:- मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास, और उद्यमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी मंत्री हापुड़ श्री कपिल देव अग्रवाल जी की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत की कुल 61 परियोजनाओं में हो रहे निर्माण कार्यों की कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई समीक्षा बैठक।
मा0 मंत्री जी ने विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों विद्युत आपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, कन्या सुमंगला योजना, जल जीवन मिशन, गौशाला, अमृत सरोवर, कौशल विकास मिशन, सामूहिक विवाह योजना, पीएम स्वा-निधि योजना, मध्यान भोजन योजना, आंगनबाड़ी तथा अन्य विकास योजनाओं का क्रियान्वयन ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद की 61 निर्माणाधीन परियोजनाओं में हो रहे कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए जो भी कार्य चल रहे हैं उसमें समय सीमा के अंदर ही कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला अधिकारी से कहा कि निर्माण कार्यों की समय-समय पर निरीक्षण कर सत्यापन रिपोर्ट भी अवश्य प्राप्त करें जिससे कार्य की गुणवत्ता का आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि जनपद में जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं उसकी जानकारी जनपद के प्रतिनिधियों को भी कराई जाए जिससे कार्यों में पारदर्शिता रहेगी। प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों के अंतर्गत पारिवारिक लाभ से कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं में केवल पात्र लोगों को ही लाभ दिलाया जाए।

- माननीय प्रभारी मंत्री जी ने श्रम विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा मजदूरों के हित में जो भी योजनाएं आपके कार्यालय से संचालित हो रही है उसका पात्र मजदूर को शत प्रतिशत लाभ प्राप्त हो। उन्होंने जिला उद्योग अधिकारी को निर्देश दिए की शासन की महत्वाकांक्षी युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु संचालित ऋण मुक्ति योजना में लक्ष्य के सापेक्ष युवाओं का चयन किया जाए। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए की परीक्षाओं के उपरांत कापियों का मूल्यांकन पारदर्शिता के साथ किया जाए।
माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा जनपद में 50 लाख से कम लागत की निर्माणधीन परियोजनाओ की जानकारी भी ली।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने कहा कि बैठक में माननीय मंत्री जी के दिए गए निर्देशों का पूर्णत: पालन किया जाएगा साथ ही योजनाओं के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक के दौरान माननीय विधायक सदर विजयपाल आढती, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्षा रेखा नागर, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार , अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील त्यागी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं