Major Announcement : बड़ी जिम्मेदारियां, बड़ा संकल्प! राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने सैन्य व नैतिक शिक्षा को लेकर किया बड़ा ऐलान ?

Major Announcement : बड़ी जिम्मेदारियां, बड़ा संकल्प! राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने सैन्य व नैतिक शिक्षा को लेकर किया बड़ा ऐलान

Major Announcement : बड़ी जिम्मेदारियां, बड़ा संकल्प! राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने सैन्य व नैतिक शिक्षा को लेकर किया बड़ा ऐलान
Major Announcement : बड़ी जिम्मेदारियां, बड़ा संकल्प! राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने सैन्य व नैतिक शिक्षा को लेकर किया बड़ा ऐलान

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के मुकेश त्यागी,

  • गुलशन त्यागी एवम् पुनीत शर्मा ने संभाली नई जिम्मेदारियां हुआ भव्य स्वागत,सैन्य व नैतिक शिक्षा को अनिवार्य बनाने का लिया संकल्प
    राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को शिवपुरी स्थित मिलन पार्टी हॉल में “कार्यकर्ता स्वागत एवं पत्रकारो का परिचय समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में संस्था के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, शिक्षा विंग के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गुलशन त्यागी तथा स्पोर्ट्स विंग के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पुनीत शर्मा का फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छों से जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक एकता और जनसेवा के संकल्प के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
  • कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी (वीर चक्र) द्वारा प्रेषित नियुक्ति-पत्रों का वितरण किया गया। मंच से प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र त्यागी ने मंचासीन गणमान्य अतिथियों के साथ मिलकर नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति-पत्र सौंपते हुए कहा कि संगठन की नई टीम समाज सेवा, राष्ट्रहित और संगठन विस्तार के नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संरक्षक नरेन्द्र त्यागी ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव मुकेश प्रजापति ने प्रभावशाली एवं कुशल ढंग से किया। कार्यक्रम पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला ब्रिगेड की अध्यक्षा श्रीमती सुमन त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र त्यागी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी मनवीर सिंह (पूर्व वारंट ऑफिसर, वायुसेना) के मार्गदर्शन में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
    वक्ताओं में वरिष्ठ समाजसेवी नानकचंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था का उद्देश्य केवल सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान करना नहीं, बल्कि समाज में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सेवा, नैतिकता, चरित्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त बनाना भी है।
Major Announcement : बड़ी जिम्मेदारियां, बड़ा संकल्प! राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने सैन्य व नैतिक शिक्षा को लेकर किया बड़ा ऐलान
Major Announcement : बड़ी जिम्मेदारियां, बड़ा संकल्प! राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने सैन्य व नैतिक शिक्षा को लेकर किया बड़ा ऐलान

शिक्षा विंग के अध्यक्ष गुलशन त्यागी ने कहा

  • संस्था देशभर के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्रारंभिक सैन्य शिक्षा तथा नैतिक शिक्षा को अनिवार्य किए जाने की मांग को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है कवि विकास विजय त्यागी व कवि अवनीत समर्थ ने भी सैनिकों के सम्मान में अपनी औजस्वी वाणी एवम् कविता के माध्यम से देशभक्ति जागृत कर मंत्रमुग्ध कर दिया।
    संस्था के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने कहा कि प्रारंभिक सैन्य प्रशिक्षण युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, आपदा प्रबंधन, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है, जबकि नैतिक शिक्षा ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, संस्कार एवं उत्कृष्ट चरित्र निर्माण की आधारशिला है। यदि इन दोनों विषयों को शिक्षा व्यवस्था का अनिवार्य हिस्सा बनाया जाए तो देश को जागरूक, अनुशासित और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नागरिकों की नई पीढ़ी प्राप्त होगी।
  • समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को गाँव-गाँव और जन-जन तक पहुँचाने, सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान को और अधिक सशक्त बनाने तथा “राष्ट्र सर्वप्रथम” के मूल मंत्र के साथ समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।
    स्पोर्ट्स विंग के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पुनित शर्मा ने बताया कि स्कूल कॉलेजों के अध्यापकों के साथ मिलकर युवा खिलडियों को क्षेत्र में टूर्नामेंट कर प्रोत्साहित करते हुए उन्हें राष्ट्रीय लेवल तक ले जाने में संस्था सहयोगी सिद्ध होगी।
    खेल जगत में एक नया आयाम स्थापित होगा।
    इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र त्यागी, जिला संरक्षक शशांक मुनि त्यागी, वरिष्ठ जिला संयोजक हरिराज सिंह, जिला कानूनी सलाहकार एडवोकेट मुकुल कुमार त्यागी, जिला संयोजक चौधरी निखिल त्यागी,जिला सचिव मुकेश प्रजापति, जिला सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा, नगर अध्यक्ष रिशिपाल प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, दीपचंद प्रजापति, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की उपाध्यक्ष मुनेश त्यागी, महिला ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी, जिला सचिव प्राची खुल्लर, जिला कार्यालय अधीक्षक दीपिका त्यागी, धौलाना तहसील अध्यक्ष कुलदीप तोमर, तहसील कोषाध्यक्ष अमित तोमर, युवा कमांड के जिला उपाध्यक्ष अनिल त्यागी,एम एस है
    रिटेज पब्लिक स्कूल के चेयरमैन रामकिशोर त्यागी नवरत्न त्यागी, कैप्टन राजेश चौधरी, पूर्व फौजी आदिल चौधरी, शाहिद अली, सतबीर प्रधान, एडवोकेट हरेंद्र त्यागी, एडवोकेट गजेन्द्र त्यागी, एडवोकेट डी डी हरित,सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी,व प्रशासनिक सदस्य उपस्थित रहे

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Public Participation : विकसित गांवों से ही बनेगा विकसित भारत: डीएम कविता मीना ने ग्राम गौरव योजना में जनभागीदारी पर जोर दिया ?

Public Participation : विकसित गांवों से ही बनेगा विकसित भारत: डीएम कविता मीना ने ग्राम गौरव योजना में जनभागीदारी पर जोर दिया ?

हापुड़। जिले में ग्रामीण विकास को नई दिशा देने और गांवों को आत्मनिर्भर एवं सुविधासंपन्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *