
हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजूदास जी महाराज ने भंडारे में शामिल होकर हजारों श्रद्धालुओं को दिया आशीर्वाद – पंचवटी परिवार एवं आगरा की सुख-समृद्धि के लिए संकटमोचन से की मंगलकामना
आगरा, संजय साग़र सिंह।
- पवित्र सावन मास के शुभ अवसर प्रथम पर पंचवटी में उस समय आध्यात्मिक आस्था, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब हनुमानगढ़ी अयोध्या के परम पूज्य महंत राजूदास जी महाराज के पावन आगमन से पूरा वातावरण जय बजरंगबली के जयकारों और भक्तिभाव से गूंज उठा। महंतजी के आगरा आगमन पर अमित सिंह एवं सचिन सिंह के परिवार द्वारा श्रद्धापूर्वक स्वागत-अभिनंदन किया। उनके दर्शन, संत-वाणी और आशीर्वचनों का लाभ पाकर हजारों श्रद्धालु स्वयं को धन्य मानते नजर आए। संत जी महाराज के आशीर्वचनों से अभिभूत श्रद्धालुओं ने इसे अविस्मरणीय आध्यात्मिक प्रसंग बताया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति, सेवा और संत-कृपा का ऐसा अनुपम भक्तिमय वातावरण बना, जिसने पंचवटी की इस पावन बेला को स्मरणीय बना दिया।
- पंचवटी स्थित अमित सिंह एवं सचिन सिंह के आवास पर आयोजित धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। महंत राजूदास जी महाराज के पावन सान्निध्य में भक्तों ने श्रद्धापूर्वक संत-वाणी का श्रवण किया और जीवन में धर्म, संस्कार, सेवा, सद्भाव एवं मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। संत के पावन सान्निध्य से पंचवटी का वातावरण देर तक भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।

संत-वाणी ने दिया धर्म, सेवा और सद्भाव का संदेश
- महंत राजूदास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, सद्भाव, करुणा और मानव कल्याण की भावना को जीवन में उतारना ही सच्ची धार्मिक चेतना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सदैव सत्य, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलते हुए समाज में प्रेम एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अमित सिंह के आवास पर आयोजित विशाल भंडारे में महंत राजूदास जी महाराज स्वयं सम्मिलित हुए और श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। संत के सान्निध्य और प्रसादी सेवा ने आयोजन को आध्यात्मिक गरिमा के साथ-साथ सेवा और समर्पण का स्वरूप प्रदान किया।
- संकटमोचन से आगरा की सुख-समृद्धि की मंगलकामना
महंत श्री राजूदास जी महाराज ने संकटमोचन प्रभु श्री हनुमान जी महाराज से पंचवटी परिवार सहित समस्त आगरा के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि बजरंगबली की कृपा प्रत्येक परिवार पर बनी रहे और समाज में धर्म, सेवा, सद्भाव एवं परस्पर प्रेम की भावना निरंतर मजबूत होती रहे। महंतजी ने श्रद्धालुओं को मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो तथा सभी के जीवन में धर्म एवं सेवा की भावना निरंतर प्रबल होती रहे और संकटमोचन श्री हनुमान जी महाराज की असीम कृपा सभी पर बनी रहे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
