
गाजियाबाद।
- गाजियाबाद जिले के थाना विजयनगर क्षेत्र में फायरिंग की घटना के बाद फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, इनके खिलाफ 17 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था। मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी फिर से घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं। सूचना पर विजयनगर पुलिस ने सीएचएसपी स्कूल के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी अमन के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी अरुण को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, दो तमंचे, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घायल अमन को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, झांसी जिले के नवाबाद पुलिस की ओर से भी बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।

दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
- एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसको घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक खोखा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, छीना गया मंगलसूत्र, और एक मोटरसाइकिल सहित कुल 1,250 रुपए बरामद किए गए हैं।
एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि 17 अगस्त को दोपहर 3 बजे नवाबाद थाने की पुलिस को डायल 112 से जानकारी मिली थी कि दो बदमाश एक महिला का मंगलसूत्र छीन कर भागे हैं। सूचना मिलते ही नवाबाद थाना और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। एक आरोपी की पहचान ब्रिजेंद्र के तौर पर हुई। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ब्रिजेंद्र अपने एक साथ के साथ देखा गया है।
एसपी सिटी ने बताया कि जानकारी मिलते ही घेराबंदी की गई और मुठभेड़ के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में ब्रिजेंद्र के पैर में गोली लगी है। उसके दूसरे साथी आशीष को मौके से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों ने महिला से मंगलसूत्र छीनने की बात स्वीकार की है। इस मामले में आगे की सभी विधिक कार्रवाई की जा रही है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।