
जिला सूचना कार्यालय, हापुड़ दिनांक:
- 17 अगस्त 2026 तहसील दिवस से पूर्व जिलाधिकारी ने हापुड़ में गर्भवती महिलाओं की की गोद भराई, गर्भवती महिलाओं को बांटे पोषण किट जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, कुल 87 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर 15 का निस्तारण किया संपूर्ण समाधान दिवस गढ़मुक्तेश्वर की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर 06 शिकायतों का कराया निस्तारण जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हापुड़ तहसील में सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
हापुड़।
- आज तहसील दिवस के आयोजन से पूर्व जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने गढ़मुक्तेश्वर तहसील परिसर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने 05 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म विधि-विधान से संपन्न कराई। इस दौरान महिलाओं को फल, सूखे मेवे, हरी सब्जियां एवं पोषण किट प्रदान की गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार एवं प्रसव पूर्व देखभाल के बारे में जानकारी दी। - आज गढ़मुक्तेश्वर तहसील में जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना व पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस गढ़मुक्तेश्वर में प्राप्त 28 शिकायतों में से संबंधित अधिकारियों द्वारा 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया है। तहसील दिवस में जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के समक्ष खतौनी, वरासत, सीमांकन, अतिक्रमण एवं दाखिल-खारिज से जुड़ी शिकायतें। भूमि विवाद, मारपीट, शांति भंग एवं साइबर फ्रॉड से संबंधित प्रार्थना पत्र।

पेंशन, आवास, शौचालय, सड़क, विद्युत एवं पेयजल की समस्याएं प्राप्त हुई।
- उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि तहसील दिवस में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अंकन कर समयबद्ध निस्तारण किया जाए। भूमि विवादों का निपटारा राजस्व एवं पुलिस विभाग समन्वय बनाकर शीघ्र निस्तारण कराये। शिकायतकर्ता को निस्तारण की जानकारी फोन पर भी दी जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- पीड़ितों की सुनवाई थाना स्तर पर ही हो, इसके लिए थानेदारों को निर्देशित किया गया है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, जिला स्तरीय अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में तहसील हापुड़ की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा के समक्ष 35 शिकायत से प्राप्त हुई जिसमें से 06 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस धौलाना में उप जिलाधिकारी के समक्ष 25 शिकायते प्राप्त हुई जिसमें से 03 शिकायतों का संबंधित अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।