
समाजसेवी पंकज जैन की योगी सरकार से विनम्र अपील – ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार के जीवन स्तर को बेहतर बना सकें। उत्तरप्रदेश,संजय साग़र सिंह। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाज में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण अपील की गयी हैं। समाजसेवी पंकज जैन ने प्रदेश की योगी सरकार से अपील करते हुए कहा कि नारी शक्ति किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है। महिलाओं का सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण ही एक सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। जब बेटियां एवं महिलाएं सुरक्षित, शिक्षित और आर्थिक रूप से मजबूत होगी, तो परिवार के साथ पूरा समाज और राष्ट्र भी सशक्त होगा।
उन्होंने आगे कहा कि उत्तरप्रदेश में अब तक किसी भी मुख्यमंत्री ने नहीं किया वो काम योगीजी की सरकार कर रही हैं। उत्तरप्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है और महिलाओं के उत्थान के लिए सकारात्मक कार्य भी किए जा रहे हैं। बेटियों महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए योगी सरकार अच्छा काम कर रही हैं।

लेकिन कई जगह देखा गया हैं कि जमीनी स्तर पर व्यवस्था में मौजूद कुछ देश विरोधी, संबिधान विरोधी, योगी-मोदी जी विरोधी एवं हिन्दू समाज को बांटने बाले ऐसे तत्व भी हैं जो मोदी-योगी से जलन के कारण सरकार की योजनाओं को सही तरीके से गरीब, मजदूर, दलित और वंचित महिलाओं तक पहुंचने ही नहीं देते और समय समय पर तरह तरह की अड़चन पैदा करते हैं। इस के चलते ग़रीब महिलाओं को योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पता हैं। यह स्थिति महिला सशक्तिकरण की मूल भावना के विपरीत है। जरूरत है कि योगीजी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़ी ग़रीब गुरबा महिला तक पूरी पारदर्शिता और सहजता से पहुंचे। योगीजी से विनम्र अपील हैं कि उत्तर प्रदेश की गरीब, मजदूर, दलित और वंचित महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए उन्हें 2500 रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जानी चाहिए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार के जीवन स्तर को बेहतर बना सकें।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।